चाईबासा में 10 लाख के इनामी नक्सली की मुठभेड़ में मौत
चाईबासा । डेस्क: झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) संगठन को बड़ा झटका लगा है. जिले के चाईबासा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली की मौत हो गई.
संयुक्त अभियान में जिला पुलिस और कोबरा बटालियन की टीम शामिल थी.
मुठभेड़ स्थल से एसएलआर राइफल सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं.
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और आईजी ऑपरेशन माइकलराज एस ने बताया कि अभियान अब भी जारी है और विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी.
इससे पहले लातेहार जिले में नौ सक्रिय नक्सलियों, जिनमें जोनल और सब-जोनल कमांडर शामिल हैं, ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था.
(फोटो- प्रतीकात्मक)