JWS और POSCO ओडिशा में बनाएंगे विशाल स्टील फैक्ट्री
मुंबई । डेस्क: जेएसडब्ल्यू स्टील और दक्षिण कोरिया की पोस्को कंपनी ने मिलकर भारत में एक बड़ी स्टील फैक्ट्री लगाने का प्लान बनाया है. यह फैक्ट्री हर साल 60 लाख टन स्टील बना सकती है. दोनों कंपनियां आधे-आधे हिस्से में इस प्रोजेक्ट में पैसा लगाएंगी.
अभी यह तय नहीं हुआ कि फैक्ट्री कहां बनेगी, लेकिन ओडिशा इसका सबसे मजबूत दावेदार है क्योंकि वहां कच्चा माल और दूसरी सुविधाएं आसानी से मिल सकती हैं. दोनों कंपनियां अब इसकी पूरी जांच-पड़ताल करेंगी कि फैक्ट्री कहां लगेगी, कितना पैसा लगेगा और बाकी जरूरी चीजें कैसे पूरी होंगी.
यह समझौता मुंबई में हुआ और इससे पहले अक्टूबर 2024 में दोनों कंपनियों ने एक शुरुआती करार किया था. जेएसडब्ल्यू के सीईओ जयंत आचार्य ने कहा कि उनकी कंपनी का अनुभव और पोस्को की आधुनिक तकनीक मिलकर भारत में एक शानदार स्टील फैक्ट्री बनाएंगे, जो देश और विदेश दोनों के लिए स्टील बनाएगी.
पोस्को के अध्यक्ष ली जू-ताए ने कहा कि भारत में स्टील की मांग बढ़ रही है और यह प्रोजेक्ट भारत के उद्योगों को मजबूत करेगा, साथ ही दोनों कंपनियों को भी लंबे समय तक फायदा देगा.