रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

बृहस्पति ने तय किया पृथ्वी का भाग्य

बृहस्पति ने तय किया पृथ्वी का भाग्य! सूर्य में समाने से बचाया

C

CG Khabar

26 अक्टू. 2025, 06:10 AM 3 मिनट में पढ़ें 15

Jupiter
Jupiter

नई दिल्ली । डेस्क: सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति ने पृथ्वी के अस्तित्व में आने से पहले ही उसे बचाने में निर्णायक भूमिका निभाई थी. वैज्ञानिकों के एक वर्ग का दावा है कि बृहस्पति के कारण ही पृथ्वी सूर्य में समाने से बच गई और आज जिस रूप में हम इसे देखते हैं, वह संभव हो पाया.


अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित राइस विश्वविद्यालय के एक शोध में यह सामने आया है कि बृहस्पति का विकास अन्य ग्रहों से पहले ही हो गया था. सौरमंडल की शुरुआत में, गैस और धूल के बादल चारों ओर घूम रहे थे, जिनसे बाद में पृथ्वी, मंगल सहित अन्य ग्रह बने. 

विज्ञापन


वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि बृहस्पति मौजूद नहीं होता, तो सूर्य के तीव्र गुरुत्वाकर्षण के कारण ये गैस और धूल के कण सीधे सूर्य की ओर खिंचे चले जाते. नतीजतन, पृथ्वी कभी भी बन नहीं पाती.


राइस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आंद्रे इजिदोरो बताते हैं, "बृहस्पति सिर्फ सबसे बड़ा ग्रह नहीं है, बल्कि यह सौरमंडल की आंतरिक संरचना के निर्माण के पीछे है. उनके शब्दों में, "बृहस्पति न होता, तो पृथ्वी को आज इस रूप में नहीं पाते."


शोधकर्ताओं का कहना है कि जन्म के बाद शुरुआती लाखों वर्षों में बृहस्पति तेजी से बढ़ा. इस दौरान, नवगठित सूर्य के चारों ओर घूम रही गैस और धूल के बीच बृहस्पति के आकर्षण ने एक वलय (रिंग) में तरंगें पैदा कीं. इन तरंगों ने एक तरह का 'ब्रह्मांडीय ट्रैफिक जाम' बना दिया, जिससे धूल के छोटे कण इन्हीं वलयों में फँस गए. अगर ऐसा न होता, तो ये कण सूर्य में जा गिरते. इन्हीं फंसे हुए कणों के धीरे-धीरे जमने से बाद में ग्रहों का निर्माण हुआ.


नए अध्ययन में यह भी पता चला है कि जैसे-जैसे बृहस्पति आकार में बढ़ता गया, उसने सौरमंडल को लगभग दो भागों-आंतरिक और बाहरी क्षेत्रों-में बाँट दिया, जिससे घूमने वाले पदार्थ आपस में मिल नहीं पाए और एक तरह से व्यवस्थित हो गए.


वैज्ञानिकों ने उल्कापिंडों के निर्माण के रहस्य पर भी प्रकाश डाला है, जो सौरमंडल में पहले ठोस पदार्थों के बनने के लाखों साल बाद बने थे. शोधकर्ताओं का मानना है कि इस देरी के पीछे भी बृहस्पति ही है. 


बृहस्पति द्वारा निर्मित तरंगों के कारण ही लाखों साल बाद दूसरी पीढ़ी के 'प्लेनेटेसिमल' (ग्रहों के शुरुआती भाग) बने, जिनसे उल्कापिंडों का जन्म हुआ. वैज्ञानिकों का कहना है कि नए सौरमंडलों में भी ऐसी ही घटनाएँ देखी जाती हैं, जो साबित करती हैं कि शुरुआत में बृहस्पति ने जो भूमिका निभाई थी, उसके निशान आज भी स्पष्ट हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

एक दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

3 दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

3 दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

हिरासत मिलते ही टिक-टिक शुरू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी अनिवार्य

3 दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

क्या डेमोक्रेट अमेरिका-ईरान युद्ध को रोक पाएंगे?

3 दिन पहले

मक्का
खबर खास

कम बारिश से एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य पर संकट: खाद्य सुरक्षा बनी सरकार की प्राथमिकता

4 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP