मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

बस्तर दशहराः काछनदेवी ने दी दशहरा मनाने की अनुमति

H

Hupendra Sharma

22 सित. 2025, 08:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

बस्तर दशहरा
बस्तर दशहरा

बस्तर | संवाददाताः अपनी अनूठी और आकर्षक परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में पहचान रखने वाला बस्तर का महापर्व दशहरा रविवार रात से शुरू हो गया. इस महापर्व की शुरुआत हर साल उस विशेष रस्म से होती है जिसे काछनगादी कहा जाता है. करीब 700 साल से चली आ रही यह परंपरा आज भी पूरे आस्था और श्रद्धा के साथ निभाई जाती है.


इस रस्म में अनुसूचित जाति के एक विशेष परिवार की नाबालिग कुंवारी कन्या कांटों से बने झूले पर लेटकर बस्तर राजपरिवार को दशहरा शुरू करने की अनुमति देती है.

विज्ञापन


मान्यता है कि इस कन्या के भीतर स्वयं देवी आकर महापर्व को निर्बाध संपन्न कराने का आशीर्वाद देती हैं. इस वर्ष भी 9 साल की पीहू ने काछनदेवी का रूप धारण कर पर्व आरंभ करने की अनुमति दी.


दरअसल, जगदलपुर के भंगाराम चौक में स्थित काछनगुड़ी परिसर में आयोजित इस परंपरा के साक्षी बनने के लिए बस्तर राजपरिवार, स्थानीय जनप्रतिनिधि और हजारों श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे.


इस दौरान पूरा वातावरण परंपरागत वाद्य-ध्वनियों और जयकारों से गूंज उठा. बस्तर दशहरा का यह आरंभिक विधान न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में हर साल पीढ़ी दर पीढ़ी निभाया जाता है.


निभाई जाती है 12 से अधिक रस्में

बस्तर राज परिवार सदस्य कमलचंद भंजदेव ने बताया कि हर साल नवरात्रि के एक दिन पहले पितृमोक्ष अमावस्या को रस्म निभाकर राज परिवार दशहरा मनाने की अनुमति प्राप्त करता है.


इस दौरान बस्तर का राज परिवार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ हजारों की संख्या में लोग अनूठी परंपरा को देखने काछनगुड़ी पहुंचते हैं.


75 दिनों तक मनाए जाने वाले बस्तर दशहरा पर्व में 12 से ज्यादा निभाई जानेवाली रस्में अद्भुत और अनोखी होती हैं. जिसे देखने केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में सैलानी बस्तर दशहरा के दौरान जगदलपुर पहुंचते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

3 मिनट पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

17 मिनट पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

32 मिनट पहले

भूपेश भगेल- पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को मिलता ₹3385 प्रति क्विंटल धान- भूपेश बघेल

46 मिनट पहले

भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार- अंग बेचने के लिये हत्या
छत्तीसगढ़

चाचा ने 4 साल के भतीजे की हत्या कर अंग निकाला, ऑनलाइन बेचने का था इरादा

एक घंटा पहले

सूरजपुर में चितकबरा हाथी ने दीवाली की रात दो लोगों को मारा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में ‘कबड़ा कान’ का खौफ: दिवाली की रात हाथी ने दो को रौंदा, दोनों की मौत

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP