मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत: कमल नाथ ने विषैले कफ सिरप को जिम्मेदार ठहराया

C

CG Khabar

03 अक्टू. 2025, 05:04 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

कफ सीरप
कफ सीरप

भोपाल । डेस्क: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में विषाक्त कफ सिरप से बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ ने शुक्रवार 3 अक्टूबर 2025 को ब्रेक ऑयल सॉल्वेंट मिलाने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मशीनरी की पूरी विफलता का ठहराया.


पिछले महीने से शुरू हुई इस घटना में अब तक नौ बच्चों की मौत हो चुकी है, जिनमें सात छिंदवाड़ा और दो नागपुर (महाराष्ट्र) में हुईं. 

विज्ञापन


वर्तमान में आठ बच्चे छिंदवाड़ा और पांच नागपुर में इलाजरत हैं, जिनमें से तीन डायलिसिस पर हैं. 


मृतकों में शिवम (9), विद्या (6), अदनान (6), उसैद (9), रिशिका (10), हेतांश (11), विकास (9), चंचलेश (8) और संध्या भोसोम (7) शामिल हैं. 


तामिया और कोयलांचल क्षेत्रों में मुख्य रूप से मामले सामने आए, जहां शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार और पेशाब में कठिनाई शामिल थी. पहला संदिग्ध केस 24 अगस्त को दर्ज हुआ, जबकि पहली मौत 7 सितंबर को.


परासिया एसडीएम सौरभ कुमार यादव ने बताया कि 4,658 बच्चों के नमूने लिए गए, जिनमें 4,411 सामान्य पाए गए. दो संदिग्ध सिरप बैन कर दिए गए हैं और पीड़ितों के घरों से सैंपल जांच के लिए भेजे गए. 


नए कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने कहा कि आईसीएमआर की टीम ने सर्वे किया, जबकि राज्य स्वास्थ्य विभाग ने पानी के नमूने पुणे लैब भेजे. 


पूर्व कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने गंभीर मरीजों को नागपुर के एम्स और एयर एंबुलेंस से स्थानांतरित करने के निर्देश दिए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

एक घंटा पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

2 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

2 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

4 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- टिहरी गढ़वाल
देश-विदेश

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल

4 घंटे पहले

यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट
देश-विदेश

मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा महाविनाशक पोत, क्या फिर भड़केगी ईरान से जंग?

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP