शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

'चलो संसद' मार्च पर कंगना रनौत बोलीं- डर गए थे सभी सांसद

C

CG Khabar

21 जुल. 2026, 09:20 AM 2 मिनट में पढ़ें 25

कंगना रनौत
कंगना रनौत

नई दिल्ली । डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों के 'चलो संसद' मार्च के दौरान हुई हिंसक झड़पों को लेकर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगाना रनौत ने कड़ा हमला बोला है. मंगलवार को दिए अपने बयान में कंगाना रनौत ने खुलासा किया कि जब प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ रहे थे, तब अंदर मौजूद सभी सांसद काफी भयभीत थे और उन्हें भीड़ के हमले का डर सता रहा था.  


संसद परिसर के भीतर के माहौल का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि उस दौरान सभी सांसद भवन के अंदर ही मौजूद थे. उन्होंने कहा कि सब डर गए थे कि कहीं भीड़ उन पर हमला न कर दे. 

विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने मुश्किल वक्त में सुरक्षा बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस की जमकर तारीफ की और कहा कि पुलिस कर्मियों ने एक ढाल की तरह काम किया और किसी भी सांसद या व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचने दिया.  


दूसरी ओर, सोमवार को हुए इस बवाल के बाद दिल्ली पुलिस ने अब तक 5 प्राथमिकताएं (FIR) दर्ज की हैं. ये मामले कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट समेत इलाके के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज किए गए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिंसा वाले अन्य क्षेत्रों में भी जांच के आधार पर और एफआईआर दर्ज की जा सकती हैं. 


उपद्रवियों और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को चिह्नित करने के लिए पुलिस करीब 250 से ज्यादा वीडियो फुटेज खंगाल रही है. इनमें सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल रिकॉर्डिंग, ड्रोन विजुअल्स और पुलिसकर्मियों के बॉडी-वर्न कैमरों की फुटेज शामिल हैं.  


यह पूरी हिंसा सोमवार को उस समय भड़की जब नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक और परीक्षाओं में बार-बार हो रही गड़बड़ियों के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों और छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर मार्च निकाला था. 


प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड्स तोड़े जाने की कोशिश के बाद हालात बेकाबू हो गए.  


पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान हिंसा में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय पुलिस बलों के 118 से अधिक जवान और अधिकारी घायल हुए हैं. घायलों में स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर रैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं. 


घटना के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से मुलाकात की और उनके जज्बे को सराहते हुए कहा कि वर्दी पर लगा हर घाव कर्तव्य के प्रति निष्ठा का सबूत है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दिलजीत दोसांझ- पंजाबी गायक
रचना संसार

अहमदाबाद: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शराब और हथियारों वाले गानों को रोकने की मांग

2 घंटे पहले

रामायण: पार्ट वन- आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में
रचना संसार

आठ दिनों में 1,000 करोड़ क्लब में 'रामायण: पार्ट वन' की ऐतिहासिक एंट्री, 'धुरंधर 2' को पछाड़ा

एक दिन पहले

करीना कपूर
रचना संसार

शाही दिवाली लुक में 'आयतुल कुर्सी' वाले पेंडेंट पर करीना कपूर खान को कानूनी नोटिस

2 दिन पहले

टाइगर श्रॉफ- बॉलीवुड
रचना संसार

मुंबई: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी के बाद बॉलीवुड सितारों के लिए एडवाइजरी जारी

3 दिन पहले

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
रचना संसार

दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या, अलगाव की अफवाहों पर विराम

1 सप्ताह पहले

अब्बी चोई- हॉन्गकॉन्ग की एक बेहद लोकप्रिय मॉडल
रचना संसार

फॉरेंसिक रिपोर्ट का खुलासा: 7 बार हथौड़े के वार से हुई थी हॉन्गकॉन्ग की इन्फ्लुएंसर अब्बी चोई की मौत

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP