शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

कांकेर में 3 नक्सली मारे गए

कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 ढेर, हथियार बरामद

C

CG Khabar

28 सित. 2025, 02:25 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

नक्सली मृत
नक्सली मृत

कांकेर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के तियारपानी और छिंदखड़क जंगलों में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है. मारे जाने वालों में सीतानदी एरिया कमेटी के कमांडर श्रवण, नगरी एरिया कमेटी के डिप्टी कमांडर राजेश और एक महिला नक्सली शामिल हैं.


कांकेर के पुलिस अधीक्षक आई.के. एलिसेला ने बताया कि संयुक्त अभियान में कांकेर और गारियाबंद जिले की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की टीमें शामिल थीं. सर्च ऑपरेशन के दौरान तियारपानी जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई. 

विज्ञापन


इस कार्रवाई में एक एसएलआर, एक .303 राइफल, एक 12 बोर बंदूक और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई.


मारे गए नक्सलियों की पहचान राजेश उर्फ राकेश हेमला (नगरी एरिया कमेटी/गोबरा एलओएस कमांडर, 5 लाख का इनाम), सरवन मडकम उर्फ विश्वनाथ उर्फ बुधराम पुनेम (सीतानदी/रावस समन्वय एरिया कमेटी सचिव, 8 लाख का इनाम) और बसंती कुंजाम उर्फ हिडमें (मैनपुर-नुआपाड़ा प्रोटेक्शन टीम सदस्य, 1 लाख का इनाम) के रूप में हुई है.


एसएसपी एलिसेला ने बताया कि तियारपानी और आसपास का इलाका नक्सलियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट रूट रहा है, जहां से बड़े नक्सली नेता अक्सर आवाजाही करते हैं. कई वर्षों बाद इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां देखी गई हैं. 


उन्होंने कहा कि कठिन मौसम और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद सुरक्षा बल भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के अनुरूप जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.


पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि माओवाद अब अपने अंतिम चरण में है और नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाना चाहिए. हिंसक गतिविधियों को जारी रखने वालों को कड़े परिणाम भुगतने होंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

12 मिनट पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

6 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

12 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

13 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

13 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP