बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

कांकेर: बागोड़ा गांव में कुत्ता काटने पर मालिक पर लगेगा ₹5,000 जुर्माना

C

CG Khabar

22 जुल. 2026, 04:43 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

कुत्ता
कुत्ता

कांकेर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बागोड गांव में लगातार बढ़ रही कुत्ता काटने की घटनाओं से परेशान होकर ग्रामीणों ने एक अनूठी पहल की है. गांव की चौपाल में सर्वसम्मति से पारित एक फैसले के अनुसार, अब यदि किसी पालतू कुत्ते ने गांव के नागरिक या राहगीर को काटा या घायल किया, तो उसके मालिक पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.


पिछले कुछ महीनों में गांव में कुत्ते के हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद ग्रामीणों ने यह सख्त कदम उठाया है. 

विज्ञापन


10 जुलाई को वार्ड सदस्य रंजीता सलाम की आठ वर्षीय बेटी को एक पालतू कुत्ते ने काट लिया था, जिसने अगले ही दिन एक अन्य ग्रामीण रामशिला कुरेटी पर भी हमला कर दिया. 


इससे पहले भी एक बुजुर्ग और दो बच्चों समेत कई लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं, जिनमें से एक कुत्ता रेबीज से संक्रमित पाया गया था.


इन लगातार हो रहे हमलों के कारण गांव में दहशत का माहौल बन गया था. 


इस स्थिति से निपटने के लिए बागोड के उप सरपंच तेश्वर जैन और ग्राम पटेल देवचंद जैन की मौजूदगी में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें तय किया गया कि अब कोई भी पशुपालक अपने कुत्ते को खुला नहीं छोड़ेगा और उन्हें बांधकर रखना तथा टीका लगवाना अनिवार्य होगा. 


इसके साथ ही ग्रामीणों की मांग पर पशुपालन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर कुत्तों का टीकाकरण भी शुरू कर दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

8 मिनट पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

34 मिनट पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

45 मिनट पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NO लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

एक घंटा पहले

कोरबा हरदी बाजार के जनप्रतिनिधियों ने दीपिका ओबी खनन कार्य बंद कराया
छत्तीसगढ़

कोरबा: SECL की वादाखिलाफी से भड़के जनप्रतिनिध, दीपका की ओबी खनन बंद कराया

13 घंटे पहले

जांजगीर के ग्राम बनारी के पुल के नीचे मिला शव तथा मोटर साइकिल
छत्तीसगढ़

अकलतरा: ससुराल से बहन के घर निकले युवक की मौत, नाले में बाइक समेत मिला शव

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP