शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

कानपुर: सरकारी नौकरी न मिलन से बी.टेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने दी जान

C

CG Khabar

19 जुल. 2026, 10:23 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

शव
शव

कानपुर । डेस्क: कानपुर में एक 23 वर्षीय बी.टेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने सरकारी नौकरी पाने में असफल रहने के कारण अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्र की पहचान आनंद के रूप में हुई है, जिसने सुसाइड नोट में अपने पिता से बार-बार प्रयास करने के बाद भी सरकारी नौकरी न मिल पाने के लिए माफी मांगी है.


पुलिस के अनुसार, यह घटना गोविंद नगर के गुजैनी इलाके की है. आनंद ने साल 2024 में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज (PSIT) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में टॉप किया था और पूरे उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया था. 

विज्ञापन


हाल ही में 13 अगस्त 2024 को कॉलेज के एक समारोह में उसे गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था. 


घटना के वक्त आनंद घर पर अकेला था, क्योंकि उसका परिवार बड़े भाई की शादी की बात पक्की करने बिहार गया हुआ था. घर के घरेलू सहायक ने जब कमरे का दरवाजा कई बार खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने पड़ोसियों और पुलिस को सूचित किया.


पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आनंद का शव बरामद किया और मौके से पांच लाइनों का एक सुसाइड नोट भी मिला. नोट में आनंद ने लिखा था, "सॉरी पापा, मैंने सरकारी नौकरी के लिए करीब 50 बार प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका. कृपया मुझे माफ कर दें." 


आनंद के पिता राजकुमार, जो एक निजी कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, ने बताया कि उनका बेटा ग्रेजुएशन के बाद पावर ग्रिड से एक साल की अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुका था और पिछले कई महीनों से रेलवे, एसएससी, बैंक और शिक्षा विभाग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. 


लगातार असफलता के कारण वह गंभीर मानसिक तनाव में था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार शाम भैरव घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया है और मामले की जांच के सभी पहलुओं पर काम कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विनय मोहन क्वात्रा- अमेरिका में भारत के राजदूत
देश-विदेश

अपने पूर्वाग्रहों पर आत्ममंथन करे अमेरिकी आयोग, भारत की दो टूक

एक घंटा पहले

कोर्ट का फैसला
देश-विदेश

ब्रिटेन: बच्चियों को ऑनलाइन जाल में फंसाकर शोषण, भारतीय छात्र को 30 साल की जेल

4 घंटे पहले

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन
देश-विदेश

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन

4 घंटे पहले

असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

19 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

एक दिन पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP