शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

कपिल सिब्बल का तंज: पहले समस्या नकारती है सरकार, फिर बनाती है टास्क फोर्स

C

CG Khabar

27 जुल. 2026, 07:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

कपिल सिब्बल
कपिल सिब्बल

नई दिल्ली । डेस्क: नीट पेपर लीक विवाद के बीच राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला है. सिब्बल ने आरोप लगाया कि जब भी देश में कोई बड़ी समस्या खड़ी होती है, तो मोदी सरकार का रवैया हमेशा एक जैसा रहता है-पहले वह समस्या के अस्तित्व से ही इनकार कर देती है, न्याय की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों को 'अराजकतत्व' करार देकर उन पर लाठीचार्ज करवाती है और अंत में परीक्षा सुधारों के लिए टास्क फोर्स का गठन कर देती है.


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर सरकार की कार्यप्रणाली को रेखांकित करते हुए सिब्बल ने लिखा कि सरकार समस्या होने पर पहले उसे मानती ही नहीं और मामला बढ़ने पर भी बेपरवाह बनी रहती है. विरोध करने वालों को अराजक कहा जाता है, अनशन करने वालों की अनदेखी होती है और समर्थन में आने वालों पर लाठियां बरसाई जाती हैं. अंत में एक टास्क फोर्स गठित कर औपचारिक खानापूर्ति की जाती है.

विज्ञापन


सिब्बल का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की परीक्षाओं में पारदर्शिता और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल के लिए इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय टास्क फोर्स के गठन के ऐलान के बाद आया है. 


इस मल्टीडिसिप्लिनरी टास्क फोर्स में पूर्व इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ, पूर्व आईबी निदेशक तपन डेका और आईआईटी चेन्नई के निदेशक वी. कामाकोटी जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं. गौरतलब है कि यह कदम नीट पेपर लीक मुद्दे पर 36 दिनों से जारी व्यापक आंदोलन और तत्कालीन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद उठाया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विनय मोहन क्वात्रा- अमेरिका में भारत के राजदूत
देश-विदेश

अपने पूर्वाग्रहों पर आत्ममंथन करे अमेरिकी आयोग, भारत की दो टूक

8 घंटे पहले

कोर्ट का फैसला
देश-विदेश

ब्रिटेन: बच्चियों को ऑनलाइन जाल में फंसाकर शोषण, भारतीय छात्र को 30 साल की जेल

10 घंटे पहले

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन
देश-विदेश

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन

11 घंटे पहले

असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

एक दिन पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

एक दिन पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP