शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

नन रिहाई: केरल भाजपा से खुश नहीं केरल संघ परिवार

C

CG Khabar

04 अग. 2025, 02:03 AM 3 मिनट में पढ़ें 10

नन
नन

कोझिकोड । डेस्क: केरल में भाजपा पर वहां के संघ नेता छत्तीसगढ़ नन मामलें को लेकर खुश नहीं हैं. छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दो मलयाली ननों को कथित जबरन धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किये जाने के मामले को लेकर केरल भाजपा नेतृत्व को संघ परिवार के वहां के वरिष्ठ नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है. 


संघ परिवार के नेताओं को इस बात से नाराजगी है कि केरल भाजपा नेतृत्व ने दावा किया कि उनकी मध्यस्थता से ननों को जमानत मिली.

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता आर वी बाबू ने कहा कि यूडीएफ और एलडीएफ, जो वोट बैंक की तलाश में थे, ने भाजपा पर दबाव डाला, जिसके कारण पार्टी के पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा. 


उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि धार्मिक रूपांतरण को रोकने के लिए हजारों ज्योति शर्माओं (बजरंग दल की नेता, जिन्होंने ननों को हिरासत में लिया था) को सामने आना चाहये, तभी सनातन धर्म की रक्षा होगी. बाबू ने कहा, "यदि धर्मांतरण रोकना आतंकवाद है, तो इसे जारी रखा जायेगा."


पूर्व राज्य पुलिस प्रमुख सेनकुमार ने तंज भरे अंदाज में कहा, "केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और उनकी टीम के अथक प्रयासों से ननों को जमानत मिली. हम उम्मीद कर सकते हैं कि वे इस मामले को रद्द कराने में भी मदद करेंगे." 


उन्होंने आगे कहा, "यह सब बजरंग दल की वजह से हुआ. वीएचपी को अपनी युवा शाखा को उचित सलाह देनी चाहिये. मिशनरी कार्य के लिये आने वाले पादरियों और ननों का भव्य स्वागत करना चाहिये." सेनकुमार ने व्यंग्यात्मक रूप से कहा कि मुस्लिम समुदाय जिस तरह मिशनरियों का स्वागत करता है, वह एक उदाहरण है, और वीएचपी को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मुस्लिम भाइयों से बहुत कुछ सीखने की सलाह देनी चाहिये.


हिंदू ऐक्य वेदी की नेता के पी शशिकला ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मामलों को वापस लेना और कानूनी प्रक्रिया को समाप्त करना कानूनी व्यवस्था का अपमान है. 


उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि सबरीमाला आंदोलन के दौरान उनके और अन्य नेताओं जैसे एस जे आर कुमार, टी पी सेनकुमार, के सुरेंद्रन और के एस राधाकृष्णन पर लगभग एक हजार मामले दर्ज येये थे. उन्होंने कहा, "हमने किसी से मामले वापस लेने की अपील नहीं की और भविष्य में भी ऐसा नहीं करेंगे."


गौरतलब है कि 25 जुलाई को बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर ननों को गिरफ्तार किया गया था, और शनिवार को बिलासपुर की एनआईए अदालत ने उन्हें जमानत दी. केरल भाजपा राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने उनकी रिहाई के लिए सक्रिय रूप से प्रयास किये.


कोलाथुर के अद्वैत आश्रम के संस्थापक स्वामी चिदानंद पुरी ने फेसबुक पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, "हमें पुलिस और अदालतों की जरूरत नहीं है. वोट की उम्मीद करने वाले राजनीतिक नेता यह तय करेंगे कि अपराधी कौन हैं."


बाबू ने कहा कि यदि छत्तीसगढ़ सरकार ने कानूनी प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया है, तो यह गलत संदेश देगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

एक घंटा पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

एक दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

एक दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

हिरासत मिलते ही टिक-टिक शुरू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी अनिवार्य

एक दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

क्या डेमोक्रेट अमेरिका-ईरान युद्ध को रोक पाएंगे?

एक दिन पहले

मक्का
खबर खास

कम बारिश से एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य पर संकट: खाद्य सुरक्षा बनी सरकार की प्राथमिकता

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP