मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

केरल में कांग्रेस के वी.डी. सतीशन संभालेंगे मुख्यमंत्री की कमान

C

CG Khabar

14 मई 2026, 01:40 PM 3 मिनट में पढ़ें 12

वीडी सतीशन- केरल
वीडी सतीशन- केरल

तिरुवनंतपुरम । डेस्क: केरल के राजनीतिक में कांग्रेस विधायक वी.डी. सतीशन, जिन्होंने पिछले पच्चीस वर्षों से राज्य की राजनीति में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई है, अब केरल के मुख्यमंत्री के रूप में 'क्लिफ हाउस' में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं. 2026 के विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की ऐतिहासिक और शानदार जीत के बाद कांग्रेस आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है. 


परवूर से विधायक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले सतीशन के लिए यह सफर केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक कद में आई उस परिपक्वता का परिणाम है जिसे उन्होंने पिछले पांच वर्षों के दौरान विपक्ष के नेता के रूप में अर्जित किया है.

विज्ञापन


14 मई 2026 को कांग्रेस नेतृत्व द्वारा संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद सतीशन अब राज्य की बागडोर संभालने जा रहे हैं. उनका राजनीतिक जीवन केरल छात्र संघ (केएसयू) के एक कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ था, जो बाद में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के पदाधिकारी और महात्मा गांधी विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष भी रहे. 


कानून और समाज कार्य में स्नातकोत्तर की डिग्री रखने वाले सतीशन को हमेशा एक अध्ययनशील और प्रखर वक्ता माना जाता रहा है. राजनीति के शुरुआती दौर में वह कांग्रेस के दिग्गज नेता के. करुणाकरण के नेतृत्व वाले 'आई' गुट से जुड़े थे और बाद में वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के करीबी माने गए. 


हालांकि, 2021 में विपक्ष के नेता के रूप में उनकी नियुक्ति ने राज्य की गुटीय राजनीति के समीकरणों को बदल दिया.


विपक्ष के नेता के तौर पर पिछले पांच वर्षों में उन्होंने जिस तरह से सदन के भीतर तत्कालीन मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और सत्तापक्ष को घेरा, उससे उनकी छवि एक जननेता के रूप में उभरी. उनके तीखे प्रहारों और ठोस तर्कों ने न केवल जनता का ध्यान खींचा, बल्कि सत्ता पक्ष के सदस्यों के बीच भी उनके लिए सम्मान पैदा किया. 


विधानसभा में उनके द्वारा लड़ी गई राजनीतिक लड़ाइयों ने ही 2026 के चुनावों में कांग्रेस की 102 सीटों वाली विशाल जीत का मार्ग प्रशस्त किया. सतीशन की इस सफलता के पीछे उनकी प्रशासनिक समझ और जटिल मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है.


निजी जीवन की बात करें तो वी.डी. सतीशन का विवाह आर. लक्ष्मी प्रिया से हुआ है और उनकी एक बेटी उन्नीमाया है. एक प्रखर छात्र नेता से लेकर केरल के मुख्यमंत्री पद तक का उनका यह सफर राज्य की राजनीति के बदलते स्वरूप को दर्शाता है. 


अब जबकि वह मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं, उनके सामने राज्य के विकास और चुनावी वादों को पूरा करने की बड़ी चुनौती होगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष के रूप में आक्रामक तेवर दिखाने वाले सतीशन एक प्रशासक के रूप में केरल को विकास की किस नई दिशा में ले जाते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर महाभियोग की तैयारी, रिपब्लिकन सांसद का प्रस्ताव

एक घंटा पहले

फ्रांस में प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

फ्रांस: विरोध प्रदर्शनों के बीच 1.6% बढ़ा न्यूनतम वेतन, 1 दिसंबर से लागू होगी नई दर

4 घंटे पहले

गाज़ा में विनाश
देश-विदेश

ब्रिटेन संसद से 1 लाख लोगों ने की गाजा युद्ध में यूके की भूमिका की जांच की मांग

4 घंटे पहले

सोना- चीन खरीद रहा है सोना
देश-विदेश

चीन में चमका सोना: गिरते दामों के बीच केंद्रीय बैंक और युवा ग्राहकों की बढ़ी खरीदारी

4 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

ईरान युद्ध रोकने ट्रंप का दांव: चीन-रूस संग बैठक की तैयारी

5 घंटे पहले

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
देश-विदेश

मल्लिकार्जुन खरगे के 'खुशियों की ईद' टिप्पणी पर हमलावर हुई BJP, कांग्रेस का पलटवार

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP