रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

केरल के 'दो रुपये वाले डॉक्टर' का निधन

C

CG Khabar

04 अग. 2025, 12:49 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

डॉ.. गोपाल
डॉ.. गोपाल

कन्नूर । डेस्क: समाजसेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में एक युग का अंत हो गया. केरल के कन्नूर में 'दो रुपये वाले डॉक्टर' के नाम से विख्यात डॉ. एके रायरू गोपाल का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया. पिछले पांच दशकों से वह अपने क्लीनिक 'लक्ष्मी' में गरीब मरीजों का मात्र दो रुपये में इलाज करते थे, जिससे हजारों लोगों को नया जीवन मिला.


डॉ. गोपाल का क्लीनिक सुबह 4 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता था, जहां हर दिन सैकड़ों मरीज उनके पास आते थे. उनकी सेवा भावना इतनी प्रबल थी कि जिन मरीजों के पास दवाइयों के लिये पैसे नहीं होते, उन्हें भी वह मुफ्त में दवाएं उपलब्ध कराते थे. उनके इस समर्पण ने उन्हें गरीबों के लिए एक मसीहा बना दिया.

विज्ञापन


डॉ. गोपाल को उनके अतुलनीय योगदान के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा सर्वश्रेष्ठ फैमिली डॉक्टर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. 


मई 2024 में स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें अपना क्लीनिक बंद करना पड़ा, जिससे उनके मरीजों में गहरी निराशा फैल गई. 


पय्यम्बलम में उनके अंतिम संस्कार के दौरान पूरे समुदाय ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जिसने यह सिद्ध किया कि चिकित्सा एक सेवा है, न कि व्यवसाय.


केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने डॉ. गोपाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. 


उन्होंने कहा, "डॉ. रायरू गोपाल, जिन्हें 'जनता का डॉक्टर' कहा जाता था, ने आधी सदी तक केवल दो रुपये में मरीजों का इलाज किया. उनकी निस्वार्थ सेवा ने गरीबों के लिए आशा की किरण जलाई." 


डॉ. गोपाल का अंतिम संस्कार पय्यम्बलम में दोपहर को किया गया.


डॉ. गोपाल की मृत्यु से कन्नूर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है. उन्हें हमेशा एक सच्चे समाजसेवी और मानवता के प्रतीक के रूप में याद किया जायेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज (AOC)
देश-विदेश

2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उतरेंगी एओसी? न्यूयॉर्क डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स की दावेदारी

3 मिनट पहले

शनिवार को फ्रांस में प्रदर्शन
देश-विदेश

फ्रांस: महंगाई के खिलाफ 1 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर, मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल

9 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इजरायल में सियासी उलटफेर के संकेत, कट्टरपंथी मंत्रियों की विरासत पर टिकी निगाहें

9 घंटे पहले

डॉ. मैट लैम्बर्ट- जिन्होंने गोली चलाई
देश-विदेश

वाशिंगटन शूटिंग: डॉक्टर ने की बिल्डिंग मैनेजर की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

10 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

जेनसन हुआंग की विदाई के बाद कड़े कानूनों की आहट और बीजिंग की चेतावनी

10 घंटे पहले

वोलोदिमीर जेलेंस्की- यूक्रेन के राष्ट्रपति
देश-विदेश

यूक्रेन को नाटो सदस्यता के बदले डोनबास छोड़ने का अमेरिकी प्रस्ताव, जेलेंस्की ने ठुकराया

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP