सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

खड़गे ने बीजेपी पर सत्ता के अनैतिकता का आरोप लगाया

C

CG Khabar

15 अग. 2025, 05:34 PM 2 मिनट में पढ़ें 25

मल्लिकार्जुन खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदिरा भवन कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद अपने भाषण में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक अनैतिकता का सहारा ले सकती है. 


खड़गे ने कहा कि देश भर में चुनावों में कई अनियमितताएं सामने आ रही हैं, खासकर बिहार के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के नाम पर विपक्षी मतदाताओं के वोट काटे जा रहे हैं.

विज्ञापन


खड़गे ने दावा किया कि बिहार में मतदाता सूची के संशोधन के दौरान जीवित लोगों को मृत घोषित किया जा रहा है. 


उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठता है, क्योंकि वह यह बताने को तैयार नहीं है कि किनके वोट काटे जा रहे हैं और किस आधार पर." 


उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया, जिसने जनता की आवाज सुनी और चुनाव आयोग को मतदाता सूची सार्वजनिक करने का निर्देश दिया. खड़गे ने यह भी कहा कि बीजेपी को 65 लाख लोगों के वोट कटने पर कोई आपत्ति नहीं है, जो स्पष्ट करता है कि इस प्रक्रिया से किसे फायदा हुआ.


कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों जैसे ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का उपयोग विपक्षी दलों के खिलाफ राजनीतिक हथियार के रूप में किया जा रहा है. उन्होंने कहा, "इनका इतना खुला दुरुपयोग हुआ कि सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा."


खड़गे ने भारत की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि भारत ने अपनी 'गुटनिरपेक्ष नीति' के कारण जो विशेष स्थान अर्जित किया था, वह अब खो गया है. 

उन्होंने कहा, "जहां हम कभी विकासशील देशों की आवाज थे, आज हमारे पास न पड़ोस में और न ही दूर कोई अपना है."


उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस की भूमिका को याद करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई कांग्रेस की कहानी है. 


उन्होंने संविधान को दुनिया के किसी भी संवैधानिक दस्तावेज से अतुलनीय बताया और कहा कि इसने सभी को 'एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य' का समान अधिकार दिया. 


खड़गे ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद के आठ दशकों में एक मजबूत भारत की नींव रखी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
देश-विदेश

मल्लिकार्जुन खरगे के 'खुशियों की ईद' टिप्पणी पर हमलावर हुई BJP, कांग्रेस का पलटवार

2 घंटे पहले

शेख हसीना को नया पारसपोर्ट देने से बांग्लादेश का इंकार
देश-विदेश

बांग्लादेश का शेख हसीना को पासपोर्ट देने से इनकार, भारत से मांगी प्रत्यर्पण

3 घंटे पहले

आग- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

मध्य प्रदेश: सीवनी और कटनी में भयावह आग लगने से 2 महीने के मासूम सहित 12 लोगों की मौत

4 घंटे पहले

कोल्हापुर में किसानों की रैली
देश-विदेश

गोकुल डेयरी में बहुमत का गणित बदलने वाले अध्यादेश पर कोल्हापुर में फूटा आक्रोश

9 घंटे पहले

चित्रकूट में सड़क हादसा
देश-विदेश

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पलटी श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली, 6 की मौत और 12 घायल

9 घंटे पहले

एनवीडिया सीईओ जेंसन हुआंग
देश-विदेश

जासूसी और अनैतिक संबंधों के दावों पर जेंसन हुआंग की जांच

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP