रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

मध्य प्रदेश के बैंक डकैती का मास्टरमाइंड छत्तीसगढ़ जेल में

C

CG Khabar

18 अग. 2025, 09:55 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

बैंक डकैती
बैंक डकैती

जबलपुर । डेस्क: मध्य प्रदेश के सिहोरा के खितोला में हुई सनसनीखेज बैंक डकैती के एक सप्ताह बाद, पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, लेकिन लगभग 15 किलोग्राम चोरी हुआ सोना अभी तक बरामद नहीं हुआ है. 


रविवार को अधिकारियों ने खुलासा किया कि इस डकैती की साजिश छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जेल के अंदर रची गई थी. पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि रायगढ़ जेल में नारकोटिक्स मामले में बंद एक आरोपी ने झारखंड के एक गिरोह के साथ मिलकर इस डकैती को अंजाम दिया, जो पहले से ही डकैती के मामले में जेल में बंद था.

विज्ञापन


खितोला बैंक डकैती

यह पूरी वारदात फिल्मी अंदाज में घटित की गई. डकैतों ने स्मॉल फाइनेंस बैंक को टारगेट किया और फिर सुरक्षित दूरी की तलाश करते हुए एक दलाल के माध्यम से इंद्राना निवासी इंद्रजीत विश्वकर्मा का घर किराए पर लिया. आरोपियों ने आठ-दस दिन रुकने की बात कही थी. वहीं से आरोपी अलग-अलग बाइक से हेलमेट लगाकर रैकी करने सिहोरा आते थे. 


प्लान बनाकर पांचों सोमवार की सुबह सिहोरा पहुंचे और फिर 27 मिनट में 14 किलो 875 ग्राम सोना, 5 लाख नकद लूटकर भाग निकले. आरोपी प्लान के मुताबिक ही इंद्राना के अपने किराए के मकान में पहुंचे और पुलिस की गतिविधि को भांपने के लिए 24 घंटे वहीं रहे. मंगलवार को पांचों बाइक से भाग निकले.


आरोपी अपने साथ केवल लूटा हुआ माल लेकर भागे. हथियार व कुछ बैग इंद्रजीत के घर पर ही छोड़ गए.


पुलिस ने बदमाशों के किराए के कमरे का ताला तुड़वाकर तलाशी ली तो कट्टे और रिवाल्वर मिले. कुछ खाली बैग और कपड़े भी वहीं थे. पुलिस ने बदमाशों को कमरा दिलाने में मदद करने वाले सिहोरा निवासी सोनू नामक युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ की. वहीं मकान मालिक इंद्रजीत विश्वकर्मा के भी बयान लिए गए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP