जातिगत गणना के बीच जानिये छत्तीसगढ़ के जातीय आंकड़े
छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग की जातीय जनगड़ना के आंकड़े
रायपुर | रुचि पांडेयः केंद्र सरकार ने आखिरकार जनगणना के साथ जातिगत गणना कराने का निर्णय ले ही लिया.यह फैसला 30 अप्रैल बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया.
मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति ने फैसला किया है कि जातिगत गणना को आगामी जनगणना में शामिल किया जाएगा. यह कदम सामाजिक समावेशिता और नीतिगत योजनाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा
यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों ने लंबे समय से जातिगत जनगणना की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाया हुआ था.
राहुल गांधी ने कई मौकों पर कहा था कि जातिगत जनगणना सामाजिक न्याय और समानता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है.
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने केंद्र की मोदी सरकार को जातिगत जनगणना कराने की चुनौती दी थी.
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ने भी इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दोनों नेता आपसी मतभेद को भुलाकर जातिगत जनगणना को लेकर सुर में सुर मिला रहे थे.
इससे पहले भी अन्य विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार से जनगणना के साथ-साथ जातिगत जनगणना की मांग करती आई हैं.
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसे लेकर देश भर में अभियान चलाया और संसद में भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया.
लेकिन उसी कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उस क्वांटिफायबल डाटा को सार्वजनिक नहीं किया.
इसकी पूरी तस्वीर क्या है
दरअसल छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल के दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रुप से कमज़ोर वर्गों का सर्वेक्षण कर क्वांटिफायबल डाटा तैयार किया गया था, जिसे आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया.
इसे क्वांटिफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष ने 21 नवंबर 2022 को भूपेश बघेल सरकार को सौंपा था.
भूपेश बघेल सरकार ने जब नया आरक्षण क़ानून बनाया और उसे राज्यपाल को भेजा तो राज्यपाल ने इस आरक्षण के वर्गीकरण का आधार जानना चाहा. लेकिन राज्य सरकार ने इस रिपोर्ट को राज्यपाल को भी नहीं दिया.
भूपेश बघेल सरकार का कहना था कि यह जाति जनगणना नहीं है, यह केवल ‘हेडकाउंट’ है.
जब जातिगत जनगणना की बात उठी है तो जानते हैं, छत्तीसगढ़ में क्वांटिफायबल डाटा आयोग द्वारा एकत्र छत्तीसगढ़ के जातिगत आंकड़े किस प्रकार हैं-
क्वांटिफायबल डाटा आयोग के अनुसार, कुल 1,25,07,169 ओबीसी हैं जिनमें में सबसे बड़ी ओबीसी जाति साहू है, जिसकी संख्या 30,05,661 है.
राज्य में दूसरे नंबर की जाति यादवों की है, जिनकी संख्या 22,67,500 है.
छत्तीसगढ़ में तीसरी संख्या निषाद समाज की है, जिनका ‘हेडकाउंट’ 11,91,818 है.
चौंथे नंबर की जाति की बात करें तो इस क्रम में कुशवाहा समाज आता है, जिसकी संख्या 8,98,628 है.
क्वांटिफायबल डाटा आयोग के आंकड़े के अनुसार राज्य में पांचवें नंबर पर कुर्मी जाति है, जिसकी संख्या 8,37,225 है.
अन्य ओबीसी जातियों के आंकड़े इस तरह हैं-
अहीर, ब्रजवासी, गवली गोली, जादव, यादव बरगाही, बरगाह, ठेठवार, राउत, गोवारी, गवारी, ग्वारा, गोवारी, महाकुल, राउत, महकुल, गोप, ग्वाली, लिंगायत, गोपाल, यादव, राऊत, ग्वाला, गहिरा, गौली- 22,67,500.
असारा, असाड़ा- 10,296. बैरागी, वैष्णव, थनापति- 76,422. बंजारा, बंजारी, मथुरा, नायक, नायकड़ा, धरिया, लभाना, लबाना, लामने- 63,112.
बरई, तमोती, तम्बोली, कुमावट, कुमावत, वारई, बरई, चौरसिया- 44,598. बढ़ई, सुतार, दवेज, कुन्देर (विश्वकर्मा)- 54,985, बारी- 11,108.
वसुदेव, वसुदेवा, वासुदेव, वासुदेवा, हरबोला, कापड़या, कापड़ी, गोंधली, थारवार -22,814. भड़भूंजा, भुंजवा, भुर्जी, धुरी, धूरी -22,402.
भाट, चारण,सुतिया, सालवी, राव, जनमालोंधी, जसोंधी, मरूसोनिया -18,896. छीपा, भावसार, नीलगर, जीनगर, निराली, रंगारी, मनधाव -10,506.
ढीमर भोई, कहार, कहरा, धीवर, मल्लाह, नावड़ा, तुरहा, केवट, केंवट, कश्यप, निषाद, रायकवार, बाथम, कीर, ब्रितिया, वितिया, सिंगरहा, जालारी, जालारनलु (बस्तर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, उत्तर बस्तर कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव और सुकमा ज़िले में) सोंधिया -11,91,811.
पंवार, पोवार, भोयर, भोयार -13,792. भुर्तिया, भुतिया, भोरथिया, भोरतिया -4,537. भोपा, मानभाव -1,747.भटियारा, हलवाई, गुरिया, गुड़िया, गुडीया -16,359.
चुनकर, चुनगर, कुलवंधया, राजगीर -3,839. चितारी -1,577. दर्जी, छीपी, छिपी, शिपी, मावी, (नामदेव) -16,626. धोबी, बट्ठी, बरेठा, रजक, बरेठ -3,16,953.
मीना (रावत) देशवाली, मेवाती, मीणा -22,754. किरार, किराड़, धाकड़ -37,346.गंडरिया, धनगर, कुरमार, हटगर, हटकर, हाटकार, गाड़री, धारिया, धोषी, गड़रिया, गारी, गायरी, पाल, बघेले, गड़ेरी – 1,13,386. कड़ेरे, धुनकर, धुनिया, धनका, कोडार -5802.
कोष्टा, कोष्टी, देवांगन, कोष्ठा, माला, पद्मशाली, साली, सुतसाली, सलेवार, सालवी, देवांग, जन्द्रा, कोस्काटी, कोश्काटी, लिंगायत, गढ़वाल, गढ़ेवाल, गरेवार, गरावर, डुकर, कोल्हाटी -3,20,033.
धोली, डफाली, डफली, ढोली, दमामी, गुरव -4,201. गुसाई, गोस्वामी, गोसाई -43,646. गूजर, गुर्जर -7,581.
लोहार, लुहार, लोहपीटा, गड़ोले, हुंगा लोहार, लोहपटा, गड़ोला, लोहार (विश्वकर्मा)-2,02,212. गारपगारी, नाथजोगी, जोगीनाथ, हरिदास, नाथयोगी, जोगी, नाथजोगी -9,237
घोषी -2,988. सोनार, सुनार झाणी, झाड़ी, स्वर्णकार, अवधिया, औधिया, सोनी -1,19,345.
काछी, कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, कोयरी या कोइरी, पनारा, मुराई, सोनकर, कोईर, (ब) माली, सैनी, मरार, पटैल, हरदिया, मरार- 8,98,628. जोशी, भड्डारी, डकोचा, डकोता, भटरी, भडरी, भठरी -8,960.
लखेरा, लखेर, कचेरा, कचेर- 291. ठठेरा, कसार, कसेरा, तमेरा, तम्बटकर, ओटारी, ताम्रकार, तमेर, घड़वा, झारिया, कसेर-25,017. खातिया, खाटिया, खाती- 3,140. कुम्हार, प्रजापति, कुंभार -2,06,400
कुरमी, कुरमार, कुनबी, कुर्मी, पाटीदार, कुलमी, कुल्मी, कुलम्बी, कुर्मवंशी, चंद्राकर, चंद्रनाहू, कुंभी, गवैल, गमैल, सिरवी, कुन्बी, चंदनाहू, चन्नाहू, गबेल, कुन्वी, कुनवी, गवेल, गभेल -8,37,225.
कमरिया- 1,547. कौरव, कांवरे- 5,347. कलार, जायसवाल, कलाल, डडसेना, कलवार -3,91,176. कलौता, कलौटा, कोलता, कोलटा- 1,34,741.
लोनिया, लुनिया, ओड़, ओड़े, ओड़िया, नोनिया मुरहा, मुराहा, मुड़हा, मुड़ाहा, नुनिया, नौनिया- 22,791. नाई, सेन, सविता, उसरेटे, श्रीवास, म्हाली, नाव्ही, उसरेटे -2,15,322.
नायटा, नायड़ा -4,355. पनका, पनिका- 4,02,894. पटका, पटकी, पटवा- 10,576. लोधी, लोधा, लोध- 3,01,325. सिकलीगर- 13,553.
तेली, ठाठ, साहू, राठौर- 30,05,661. तुरहा, तिरवाली, बड्डर -5,132. किसडी, कसडी- 701. रौतिया, रोतिया- 51,844. मानकर, नहाल- 1,382.
रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं किया गया
छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग के इस आंकड़े को भूपेश बघेल की सरकार ने कभी सार्वजनिक नहीं किया. कई बार ये सवाल पूछा गया कि यह आरक्षण के लिहाज से करवाई गई गणना है.
जिसके लिए जनता के टैक्स के पैसे खर्च किए गए थे. लेकिन इसे किसी सुरक्षा दस्तावेज़ की तरह सरकार ने सार्वजनिक करने से मना कर दिया.
माना जाता है कि विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले आए ये आंकड़े, भूपेश बघेल की राजनीति को प्रभावित कर सकते थे.
छत्तीसगढ़ की जो जातियां अपनी जनसंख्या के आधार पर दावेदारी ठोंकती थीं, उनका समीकरण गड़बड़ा सकता था.
यही कारण है कि भूपेश बघेल की सरकार ने इन आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं किया. लेकिन यह भी दिलचस्प है कि 16 महीनों में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने भी इन आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं किया.
ये तो केवल छत्तीसगढ़ की अन्य पिछड़ा वर्ग की जातियों के आंकड़े हैं.
अब, जबकि देश की सभी जातियों की गणना के लिए केंद्र सरकार तैयार हो गई है, तो उम्मीद की जानी चाहिए कि छत्तीसगढ़ समेत देश के सभी राज्यों में जातियों की सही-सही तस्वीर सामने आ पाएगी. सरकार इस तस्वीर के आधार पर, सरकार अपनी नीतियों का निर्माण और उनका क्रियान्वयन कर पाएगी.