सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: DTH का तार की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम की मौत

C

CG Khabar

08 जुल. 2026, 02:12 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

करेंट से मौत
करेंट से मौत

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के पाली थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. ग्राम पंचायत पोड़ी के लब्दापारा में रहने वाले लालू कुमार पटेल की 6 वर्षीय बेटी रागिनी करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 


मृत बच्ची गांव में ही अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई करती थी. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह रागिनी रोजाना की तरह स्कूल गई थी. 

विज्ञापन


दोपहर में जब वह घर लौटी तो उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था. उसकी नानी बाजार से कुछ सामान लेने गई थीं, जबकि नाना बकरियां चराने के लिए जंगल की ओर गए हुए थे. इसी दौरान, मौसम खराब होने और तेज बारिश के कारण घर के आंगन में लगा डीटीएच (DTH) का तार टूटकर गिर गया, जिसमें हाई वोल्टेज करंट दौड़ रहा था.


मासूम रागिनी इस खतरे से बिल्कुल अनजान थी. आंगन के बीच में गिरे तार को हटाने के उद्देश्य से उसने जैसे ही उसे अपने हाथ से पकड़ा, वह करंट से बुरी तरह झुलस गई. 


जब परिजन घर वापस लौटे तो उन्होंने बच्ची को आंगन में बेसुध पड़ा देखा. उसके हाथ में फंसे तार को देखकर परिजनों के होश उड़ गए. 


उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए लकड़ी की मदद से तार को अलग किया और रागिनी को ऑटो से पाली अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

12 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

12 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

18 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

20 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

22 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP