शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: 6 साल की बच्ची की करैत डसने से मौत

C

CG Khabar

22 जुल. 2026, 03:05 PM 1 मिनट में पढ़ें 16

सांप
सांप

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रात में घर पर पिता के पास सो रही एक छह साल की बच्ची को जहरीले करैत सांप ने डस लिया. हादसे के बाद गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह खौफनाक घटना जिले के आमाखोखरा गांव की है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची की पहचान सान्वी कंवर के रूप में हुई है. घटना के वक्त सान्वी अपने पिता के पास गहरी नींद में सो रही थी, तभी करैत सांप ने उसके कान और हाथ पर काट लिया. 

विज्ञापन


दर्द से बिलखती बच्ची की आवाज सुनकर परिजन जागे. शुरुआत में परिवार ने किसी कीड़े के काटने की आशंका जताई, लेकिन बच्ची की बिगड़ती हालत और जहरीले प्रभाव के लक्षण देखकर वे तुरंत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. वहां से उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.


बच्ची के पिता किरण सिंह ने बताया कि घटना के समय अंधेरा होने के कारण सांप नजर नहीं आया था. पहले उन्हें लगा कि काटने के बाद सांप भाग गया होगा, लेकिन बाद में देखने पर करैत सांप बिस्तर पर ही कुंडली मारे बैठा मिला.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

28 मिनट पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

52 मिनट पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

एक घंटा पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

11 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

11 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP