बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: 10वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

C

CG Khabar

15 जुल. 2026, 03:16 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

प्रसुति कक्ष-कोरबा
प्रसुति कक्ष-कोरबा

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में करतला थाना क्षेत्र की रहने वाली 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है. इस घटना के बाद पीड़िता ने गांव के ही एक 24 वर्षीय युवक पर शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. 


अस्पताल प्रबंधन से मिली सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मुकदम दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है.

विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव का ही रहने वाला आदर्श कुजूर (24 वर्ष) काफी समय से उनकी बेटी के संपर्क में था. उसने शादी करने का वादा कर नाबालिग का शारीरिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई. परिजनों का आरोप है कि जब छात्रा ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने अपनाने से साफ इनकार कर दिया.


परिजनों ने यह भी बताया कि शादी का वादा करने के बाद मुकरने वाला आरोपी या उसके परिवार का कोई भी सदस्य प्रसव के बाद से अस्पताल में सुध लेने नहीं आया है. पीड़ित परिवार अब अपनी बेटी के लिए सख्त कानूनी न्याय की मांग कर रहा है.


इस पूरे मामले की शुरुआती कानूनी प्रक्रिया सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा की गई. सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने जानकारी दी कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक मेमो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक नाबालिग छात्रा द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने का उल्लेख था. 


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का प्रारंभिक बयान दर्ज किया और 'जीरो' पर कायमी की. चूंकि घटनाक्रम करतला थाना क्षेत्र का है, इसलिए पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई और विस्तृत जांच के लिए मामले से संबंधित डायरी को करतला थाने ट्रांसफर कर दिया है, जहां पुलिस टीम आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुट गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

4 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

5 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

5 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

5 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

5 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP