शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: रोजगार छिनने से परेशान युवक ने मौत को गले लगाया

C

CG Khabar

15 जुल. 2026, 02:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बेरोजगार युवक ने मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी के चलते अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली साडा कॉलोनी का है. पुलिस को जैसे ही इस घटना की भनक लगी, उन्होंने फौरन मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई.


मामले की शुरुआती जांच और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, 34 वर्षीय मृतक ओमप्रकाश महंत कुछ समय पहले तक बालको में कार्यरत था. हालांकि, हाल ही में उसकी नौकरी छूट गई थी, जिसके बाद से वह लगातार काम की तलाश में भटक रहा था. कोई नया रोजगार न मिलने के कारण वह गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था. 

विज्ञापन


ओमप्रकाश के छोटे भाई रवि महंत ने बताया कि घर की माली हालत खराब होने की वजह से उसका भाई गहरे मानसिक तनाव में था. आशंका जताई जा रही है कि इसी मुफ़लिसी और बेरोजगारी से तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया होगा.


घटनाक्रम के अनुसार, मंगलवार को ओमप्रकाश की पत्नी ने फोन पर रवि को इस खौफनाक कदम की जानकारी दी. जब रवि बदहवास हालत में साडा कॉलोनी स्थित घर पहुंचा, तो उसने अपने बड़े भाई को फंदे पर लटका हुआ पाया. 


इसके बाद परिवार ने बिना वक्त गंवाए तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया. मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया. इस अप्रत्याशित घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.


इस पूरे मामले पर कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पंचनामा तैयार कर लिया है और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. प्राथमिक तौर पर मामला बेरोजगारी के कारण उपजे अवसाद का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एक एंगल से इस सुसाइड की बारीकी से तफ्तीश कर रही है. 


सीएसपी के मुताबिक, शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और अन्य साक्ष्यों को खंगालने के बाद ही मौत की असली वजह पूरी तरह साफ हो पाएगी. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

5 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

12 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

12 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

12 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

13 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP