रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: जटगा में हाथियों का तांडव, तीन घर जमींदोज और फसलें बर्बाद

C

CG Khabar

02 मई 2026, 01:55 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

हाथी द्वारा तोड़फोड़
हाथी द्वारा तोड़फोड़

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों और इंसानों के बीच संघर्ष की स्थिति गंभीर होती जा रही है. कटघोरा वनमंडल के जटगा रेंज में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटनाक्रम में शुक्रवार की मध्यरात्रि चार हाथियों के एक दल ने पटेल पारा और धोबघट गांव में जमकर तबाही मचाई. 


हाथियों ने रिहायशी इलाकों में घुसकर तीन ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे अनाज व बाड़ियों में लगी फसलों को तहस-नहस कर दिया.

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे हाथियों ने सबसे पहले पटेल पारा में धावा बोला. यहाँ किसान रामलाल के घर की दीवार ढहाने के बाद हाथियों ने वहां रखी धान की 15 बोरियों को कुचल दिया. इसके बाद हाथियों का यह दल धोबघट पहुंचा, जहाँ दो अन्य मकानों को नुकसान पहुँचाया गया. 


ग्रामीणों ने अपनी जान बचाने के लिए मशालों और शोर का सहारा लिया, जिसके बाद हाथी वापस जंगल की ओर लौटे. पीड़ित महिला निर्मला यादव ने बताया कि हाथियों ने न केवल घर तोड़ा, बल्कि बाड़ी में लगे केले, पपीते और गन्ने की फसलों को भी पूरी तरह बर्बाद कर दिया है.


गौरतलब है कि जटगा रेंज में पिछले काफी समय से करीब 40 हाथियों का समूह सक्रिय है, जो दिनभर जंगलों में रहने के बाद रात को भोजन की तलाश में गांवों की ओर रुख करता है. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथियों की निगरानी के लिए टीम तैनात है और प्रभावित परिवारों के नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 


विभाग ने मुनादी कराकर लोगों को रात में सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी है. वहीं, बार-बार हो रहे इन हमलों से त्रस्त ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथियों को अन्यत्र शिफ्ट करने की गुहार लगाई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

3 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

3 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

9 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

11 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

13 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP