सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: नर्मदा गांव में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, पुलिस बल तैनात

C

CG Khabar

19 जुल. 2026, 03:01 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

Police van
Police van

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कथित गोहत्या की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वनांचल ग्राम पंचायत अजगरबहार के नर्मदा गांव में रविवार सुबह उस समय स्थिति संवेदनशील हो गई, जब ग्रामीणों को इलाके में गोवंश के अवशेष बिखरे हुए मिले. 


इस घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी.

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला. मौके पर पहुंचे बल ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया. 


ऐतिहातन तौर पर नर्मदा गांव और उसके आस-पास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं. 


प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की है.


पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और बरामद अवशेषों को जांच के लिए लैब भेज दिया है. 


इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजहों और अन्य सह-आरोपियों का पता लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

15 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

15 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

19 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

19 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

20 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP