गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र-छात्रा की दर्दनाक मौत

C

CG Khabar

15 जुल. 2026, 03:27 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो छात्र-छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दर्दनाक घटना बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रिंग रोड स्थित डेंगूनाला पुल के पास मंगलवार को हुई, जहां कोयले से लदे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.


शुरुआती जांच के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुए युवक-युवती मूल रूप से बिलासपुर जिले के पेंड्रा इलाके के निवासी थे और कोरबा में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे थे. घटना के वक्त एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. 

विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दो सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों को सूचित कर दिया गया है.


दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और डायल-112 की मदद से घायल बाइक चालक को एम्बुलेंस के जरिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. 


इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बालको थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. प्रथम दृष्टया हादसे की वजह रफ्तार का बेकाबू होना और लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग मानी जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

8 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

8 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

13 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

18 घंटे पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

19 घंटे पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP