बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: पत्नी ने कीटनाशक पिलाकर पति की की हत्या

C

CG Khabar

31 जन. 2026, 12:43 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

बंटी देवी
बंटी देवी

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत लाटा अटल आवास में एक 35 वर्षीय महिला बंटी देवी पर अपने 38 वर्षीय पति अरुण सिंह की जहरीली दवा पिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला ने जुर्म कबूल भी लिया है.


घटना के अनुसार, अरुण सिंह को शुक्रवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआत में मौत का कारण बीमारी या सामान्य जहर लग रहा था, लेकिन मृतक के दो बच्चों 13 साल के बेटे और 10 साल की बेटी के बयानों ने पूरी साजिश उजागर कर दी. 

विज्ञापन


बच्चों ने बताया कि उनकी मां ने दो दिन पहले बेटे से बहाने से कीटनाशक दवा मंगवाई थी. गुरुवार रात को उन्होंने पिता को कुछ पिलाया, जबकि बच्चों को कमरे से बाहर भेज दिया. छोटी बेटी ने खिड़की से देखा कि मां गिलास से पिता को कुछ पिला रही है.


रात में अरुण सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ी, उल्टी होने लगी, लेकिन पत्नी ने उन्हें तुरंत अस्पताल नहीं ले जाकर सुबह तक टालमटोल किया. सुबह हालत और खराब होने पर आखिरकार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मौत हो गई. बच्चों की बातों पर सिविल लाइन पुलिस ने बंटी देवी को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने पति को कीटनाशक पिलाकर मार डाला और घटना को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की.


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि जांच पूरी गंभीरता से चल रही है. प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम संबंध का संकेत मिला है. अरुण सिंह लकवे और टीबी से पीड़ित थे, जिसके चलते पत्नी परेशान रहती थी. आशंका है कि वह किसी अन्य व्यक्ति से जुड़ी हुई थी और नया जीवन शुरू करने की चाह में यह कदम उठाया. 


पुलिस अब महिला के मोबाइल कॉल डिटेल्स, चैट्स और अन्य सबूतों की जांच कर रही है ताकि पूरे मकसद का पता चल सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

5 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

5 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

5 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

6 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

6 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP