गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

प्रेमिका की हत्या कर शव जलाने के आरोप में मजदूर गिरफ्तार

C

CG Khabar

27 अक्टू. 2025, 11:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 10

हत्या
हत्या

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक 25 वर्षीय मजदूर को अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या करने और सबूत नष्ट करने के लिए उसके शव को जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.


मृतक की पहचान चरौटी गांव की निवासी 26 वर्षीय तेजस्विनी पटेल के रूप में हुई, जिसका जला हुआ शव 25 अक्टूबर को मिला था. सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महिला की मौत से पहले उसे चाकू और किसी कुंद वस्तु से कई चोटें लगी थीं, जिसके बाद उसे आग लगाई गई थी.


जांच के दौरान, पुलिस ने ग्रामीणों और पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए और गवाहों के बयानों तथा स्थानीय जानकारी के आधार पर उसी गांव के निवासी सालिक राम पैकरा को हिरासत में लिया.


पुलिस ने पैकरा के बयान का हवाला देते हुए बताया कि वह और मजदूरी का काम करने वाली तेजस्विनी पिछले चार-पांच महीनों से रिश्ते में थे, लेकिन हाल ही में उनका रिश्ता टूट गया था. पैकरा उस पर रिश्ते को फिर से शुरू करने और उससे मिलने का दबाव डाल रहा था. जब उसने मना कर दिया, तो उसने उसकी हत्या करने का फैसला किया.


पैकरा ने 24-25 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 1.30 से 2.00 बजे के बीच महिला को घर से बाहर आने के लिए मनाया. जब उसने रिश्ते को फिर से शुरू करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो उसने चाकू और लकड़ी के डंडे से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.


इसके बाद, आरोपी उसके शव को चारे के ढेर के पास घसीट कर ले गया और आग लगा दी. पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद वह घर लौट आया और सो गया. अगली सुबह, वह ऐसे ही दूसरे गांव चला गया जैसे कि कुछ असामान्य हुआ ही न हो.


जांचकर्ताओं को यह भी पता चला कि आरोपी ने अलग-अलग महिलाओं के नाम से 19 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए थे और उनका इस्तेमाल अजनबियों से बात करने के लिए करता था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

7 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

8 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

12 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

18 घंटे पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

19 घंटे पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP