जमीन विवाद में पिता और बुआ की हत्या
जमीन विवाद, पिता और बुआ की हत्या
कवर्धा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के इन्दौरी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बेटे ने अपने ही पिता और बुआ की हत्या कर दी. आरोपी ने लोहे की सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दोनों की जान ले ली.
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक आरोपी रामकुमार काठले का अपने पिता नारायण काठले से कई महीनों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था.
इसी बात को लेकर रविवार की रात को पिता नारायण और बुआ धरमिन बाई के साथ झगड़ा हुआ.
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर रामकुमार ने पिता और बुआ पर सब्बल से हमला कर दिया. मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.
इसके बाद आरोपी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मौके पर पहुंची. घर के अंदर दोनों खून से लथपथ पड़े थे.
पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इससे पहले भी स्वतंत्रता दिवस के दिन जिले के पांडातराई थाने के धोबघट्टी गांव में जमीन विवाद को लेकर हिंसक रूप ले लिया था.
दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे और तलवार लेकर आमने-सामने आ गए थे. खुलेआम तलवार लहराने से कई लोग घायल हो गए थे.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रिण किया. गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा था.