सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़ में नए साल पर बिकी 4.66 Cr रुपये की शराब

C

CG Khabar

04 जन. 2026, 01:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

शराब
शराब

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नए साल का जश्न रिकॉर्ड तोड़ शराब की बिक्री के साथ मनाया गया. स्थानीय निवासियों ने मात्र दो दिनों के भीतर 4.66 करोड़ रुपये से अधिक की शराब खरीदी, जिसने हाल के वर्षों में बिक्री के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. इस भारी मांग से राज्य सरकार के खजाने में भी मोटा राजस्व जमा हुआ है.


आंकड़ों के अनुसार, जश्न का चरम 31 दिसंबर को रहा, जब जिले में एक ही दिन में 2.16 करोड़ रुपये की शराब बिकी. वहीं, 1 जनवरी 2026 को नए साल के पहले दिन 1.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बिक्री दर्ज की गई. 

विज्ञापन


दो दिनों की कुल बिक्री 4,66,67,000 रुपये तक पहुंच गई. जिले के सभी 37 शराब केंद्रों पर 31 दिसंबर की सुबह से देर रात तक भारी भीड़ देखी गई, जहां लोग देसी और विदेशी ब्रांडों के लिए कतारों में खड़े नजर आए.


बिक्री के मामले में सिग्नल चौक और जूटमिल क्षेत्र के पास स्थित दुकानें सबसे आगे रहीं. जूटमिल क्षेत्र में एक प्रीमियम दुकान के पीछे स्थित मटन शॉप आउटलेट ने अकेले 31 दिसंबर को 13 लाख रुपये से अधिक की शराब बेची. 


इसी तरह सिग्नल चौक की दुकान पर भी लगभग 10 लाख रुपये की बिक्री हुई. 


सहायक जिला आबकारी अधिकारी (ADO) रागिनी नायक ने बताया कि जिले में वर्तमान में 2 प्रीमियम, 15 कंपोजिट, 9 देसी और 11 अंग्रेजी शराब की दुकानें संचालित हैं. 


उन्होंने कहा कि इन दो दिनों में हुई रिकॉर्ड बिक्री ने सरकारी राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जो क्षेत्र में त्योहारों के दौरान होने वाले आर्थिक प्रभाव को दर्शाता है. प्रशासन ने इस दौरान व्यवस्थित वितरण और नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

8 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

9 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

14 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

16 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

19 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP