गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

लखनऊ: IPL के फर्जी टिकट बेचने वाले छत्तीसगढ़ के 4 जालसाज गिरफ्तार

C

CG Khabar

09 मई 2026, 04:16 PM 1 मिनट में पढ़ें 14

फर्जी आईपीएल टिकट
फर्जी आईपीएल टिकट

लखनऊ । डेस्क: उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने इकाना स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल मैचों के फर्जी टिकट बेचने के आरोप में छत्तीसगढ़ के चार युवकों को गिरफ्तार किया है. 


पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया से असली टिकटों की तस्वीरें लेकर 'कोरलड्रॉ' सॉफ्टवेयर की मदद से हुबहू फर्जी टिकट तैयार करते थे. 

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान श्रीकांत बोरकर (30), नूतन कुमार साहू (28), राजेंद्र चौधरी (29) और विश्वजीत साहू (22) के रूप में हुई है, जिनमें से कुछ आरोपी पेशे से डिजाइनर और कार वॉश व्यवसाय से जुड़े हैं.


यह कार्रवाई जालौन निवासी प्रदीप सिंह की शिकायत पर की गई, जिन्हें स्टेडियम के गेट पर चेकिंग के दौरान पता चला कि उनके द्वारा 1000 रुपये में खरीदे गए टिकट फर्जी थे. 


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि रायपुर में ब्लैक में खरीदे गए टिकट से मैच देखने के बाद उन्हें यह विचार आया था और आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने दिल्ली और अन्य शहरों में भी इस तरह की धोखाधड़ी की. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में फर्जी टिकट, मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

8 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

9 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

13 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

19 घंटे पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

19 घंटे पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP