शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

महासमुंद DEO को कारण बताओ नोटिस: पर्चे में कुत्ते का नाम 'राम' होने पर

C

CG Khabar

10 जन. 2026, 01:14 AM 2 मिनट में पढ़ें 9

show cause notice
show cause notice

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कक्षा चौथी की अंग्रेजी परीक्षा के प्रश्नपत्र में कुत्ते के नाम के विकल्प के तौर पर 'राम' शब्द का उपयोग किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है. लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महासमुंद के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय लहरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. 


दरअसल, एक सरकारी स्कूल के प्रश्नपत्र में पूछा गया था कि "मोना के कुत्ते का नाम क्या है?" जिसके उत्तर के विकल्पों में 'राम' शामिल था. इस बात की जानकारी मिलते ही दक्षिणपंथी संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और डीईओ का पुतला भी फूंका.

विज्ञापन


संचालनालय द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि प्राथमिक शालाओं में प्रश्नपत्रों की तैयारी, छपाई और वितरण की पूरी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की होती है. इसके बावजूद इस तरह की "गंभीर लापरवाही" होना विभाग की छवि को धूमिल करने वाला कृत्य है. 


नोटिस में इस प्रकरण को "अत्यंत आपत्तिजनक और निंदनीय" करार देते हुए कहा गया है कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन है. 


विभाग ने डीईओ से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है और चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. 


दूसरी ओर, डीईओ विजय लहरे ने सफाई दी है कि यह त्रुटि छपाई के स्तर पर हुई है और विभाग की मंशा किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने की नहीं थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बलौदाबाजार में धान खरीदी में हेराफेरी पर 9 प्रभारी बर्खास्त
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार: धान खरीदी में हेराफेरी, 9 प्रभारी बर्खास्त, 4 कर्मचारियों से होगी वसूली

16 मिनट पहले

सुप्रईम कोर्ट
छत्तीसगढ़

सुप्रीम कोर्ट ने कोयला लेवी कांड में आरोपी राकेश जैन की रेगुलर बेल की मंजूर

19 मिनट पहले

सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

11 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

11 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP