गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

महासमुंद: डेढ़ करोड़ की जब्त गैस का गबन, सुपुर्दगी लेने वाली फर्म ने ही बेची

C

CG Khabar

03 मई 2026, 01:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

LPG
LPG

महासमुंद । डेस्क: छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की गैस की हेराफेरी के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिस 90 टन गैस को सरकारी प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखने के लिए एक निजी फर्म को सौंपा गया था, उसे आरोपियों ने महज पांच दिनों के भीतर ही बाजार में खपा दिया. 


पुलिस ने इस धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है.

विज्ञापन


यह पूरा घटनाक्रम सिंघोड़ा थाना क्षेत्र से शुरू हुआ, जहां पुलिस ने पूर्व में अवैध गैस परिवहन और चोरी के संदेह में 6 गैस कैप्सूल जब्त किए थे. 


नियमानुसार, खाद्य विभाग ने इन कैप्सूलों में भरी 90 टन गैस को सुरक्षित रखवाने के लिए अभनपुर स्थित 'ठाकुर पेट्रोकेमिकल' को सुपुर्दनामे पर दिया था. लेकिन फर्म के संचालकों ने पुलिस के भरोसे का फायदा उठाते हुए अमानत में खयानत की और पूरी गैस को अवैध तरीके से बेच दिया.


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने 40 जवानों की एक विशेष टीम गठित की थी. इस टीम ने केवल 96 घंटों के भीतर दस्तावेजों को खंगालकर और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की कड़ियां जोड़कर इस आर्थिक अपराध की पुष्टि की. 


पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही फरार दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जांच के दायरे में आने वाले कुछ अन्य लोगों पर भी पुलिस की पैनी नजर है, जिससे इस मामले में गिरफ्तारियों का आंकड़ा बढ़ सकता है. File Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

8 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

8 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

एक दिन पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

एक दिन पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

एक दिन पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP