मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

मलाला ने कहा-नफ़रत और हिंसा हमारे साझा दुश्मन

C

CG Khabar

07 मई 2025, 11:44 PM 2 मिनट में पढ़ें 20

मलाला  यूसुफ़ज़ई
मलाला यूसुफ़ज़ई

नई दिल्ली | डेस्क: नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारत के कैलाश सत्यार्थी अधिकांश अवसरों की तरह भारत-पाक मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन नोबेल शांति पुरस्कार से ही सम्मानित पाकिस्तान की मलाला यूसुफ़ज़ई ने भारत और पाकिस्तान के नेताओं से तनाव कम करने, नागरिकों विशेषकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विभाजनकारी ताकतों के ख़िलाफ़ एकजुट होने के लिए कदम उठाने की अपील की है.


मलाला ने एक्स पर लिखा, "नफ़रत और हिंसा हमारे साझा दुश्मन हैं, न कि हम एक-दूसरे के."

विज्ञापन


मलाला ने लिखा, "मैं दोनों ही देशों के सभी निर्दोष पीड़ितों के प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करती हूं."


मलाला यूसुफ़ज़ई ने लिखा, "मैं इस ख़तरनाक समय में पाकिस्तान में अपने सभी मित्रों, परिवार के सदस्यों, साथ ही उन सभी शिक्षकों, एडवोकेट्स और लड़कियों के बारे में सोच रही हूं जिनके साथ हम काम करते हैं. अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बातचीत और कूटनीति को बढ़ावा देने के लिए अभी कदम उठाने चाहिए."


उन्होंने लिखा, "हमारी सामूहिक सुरक्षा और समृद्धि के लिए शांति ही एकमात्र रास्ता है."


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

5 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

5 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

6 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

7 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- टिहरी गढ़वाल
देश-विदेश

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल

7 घंटे पहले

यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट
देश-विदेश

मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा महाविनाशक पोत, क्या फिर भड़केगी ईरान से जंग?

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP