गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

माओवादियों ने पत्र जारी कर बताया नुकसान और आगे की रणनीति

H

Hupendra Sharma

11 सित. 2025, 10:47 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

माओवादी
माओवादी

जगदलपुर | संवाददाताः माओवादियों ने एक बार फिर अपने नुकसान का लेखा-जोखा दिया है. माओवादियों की केंद्रीय कमेटी ने 11 पन्नों का एक पर्चा जारी किया है. इस पर्चे में माओवादियों ने सीपीआई माओवादी के स्थापना के 21 साल पूरे होने पर 21 से 27 सितंबर तक वार्षिकोत्सव मनाने का ऐलान किया है.


साथ ही माओवादियों ने माना है कि नक्सल संगठन के कामों की जो रणनीतियां बनाई थी, उन रणनीतियों के तहत काम नहीं हुआ है. इसी वजह से इस साल बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है.

विज्ञापन


माओवादियों ने बीते दिनों हुए नुकसान की समीक्षा करते हुए बताया कि 1972 में चारु मजूमदार की मौत के बाद 53 सालों में पहली बार कोई महासचिव एनकाउंटर में मारा गया है. 21 मई को ही फोर्स ने अबूझमाड़ में नक्सल महासचिव बसवराजू का एनकाउंटर कर दिया था.


माओवादियों ने बीते दिनों 3 सेंट्रल कमेटी, 17 स्टेट कमेटी सहित कुल 366 माओवादियों के मारे जाने की बात स्वीकार की है. वहीं माओवादियों ने फिलीपींस में भी कम्युनिस्ट पार्टी के सीसी मेंबर के मारे जाने की बात कही है.


माओवादियों ने अपने पर्चा में यह भी उल्लेख किया है कि सरकार के मिशन 2026 को पूरी तरह से फेल किया जाएगा. इसके अलावा फोर्स के सारे ऑपरेशन को विफल किया जाएगा. साथ ही अपनी कमियों को दूर कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा. इसके अलावा आत्मसमर्पण रोकने के लिए नई रणनीतियां बनाई जाएंगी.


माओवादियों ने यह भी जानकारी दी है कि सेंट्रल कमेटी के महासचिव बसवराजू, केंद्रीय कमेटी सदस्य चलपति, विवेक, उदय, राज्य कमेटी सदस्य जगजीत सिंह सोहल, गौतम, मधु, सज्जा वेंकट नागेश्वर राव, जय, रूपेश, नीति, कार्तिक, चैते, गुड्डू, सत्यम आलोक, अरुणा, मधु, भास्कर, जगन, विजय समेत अन्य मारे गए हैं.


वहीं जिला कमेटी, कंपनी कमेटी के 26, एरिया कमेटी, प्लाटून सदस्य 86, PLGA सदस्य 152, स्थानीय जन निर्माण कामरेड्स 38 मारे गए हैं. वहीं 43 मौतों का माओवादी की सेंट्रल कमेटी के पास भी कोई विवरण नहीं है. वहीं फिलीपींस संगठन के लीडर लुई जलंदानी की मौत का भी जिक्र किया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

8 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

8 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

13 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

18 घंटे पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

19 घंटे पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP