रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

मार्को रुबियो का बड़ा दावा, जल्द मिल सकती है खुशखबरी

C

CG Khabar

24 मई 2026, 03:02 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

मार्को रुबियो
मार्को रुबियो

नई दिल्ली । डेस्क: चार दिवसीय भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को नई दिल्ली में एक बयान दिया है. रुबियो ने कहा कि मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) में जारी तनाव के बीच ईरान के साथ चल रहे शांति समझौते को लेकर आज देर रात तक दुनिया को कोई "अच्छी खबर" मिल सकती है. हालांकि, ईरान ने अमेरिकी दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे दुष्प्रचार करार दिया है.


मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मार्को रुबियो ने कहा कि पिछले 48 घंटों में खाड़ी क्षेत्र के सहयोगियों के साथ बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. एक ऐसे खाके पर काम चल रहा है जो अंततः होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी टोल या बाधा के पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खोलने का रास्ता साफ कर सकता है. 

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा कि इस समझौते का अंतिम उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके.


इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर दावा किया था कि इजरायल और अन्य सहयोगियों के साथ बातचीत के बाद ईरान के साथ शांति समझौते का मसौदा "काफी हद तक" तैयार कर लिया गया है. ट्रंप ने इसे 'शांति से जुड़ा समझौता ज्ञापन' (MoU) बताया था.


ईरान ने अमेरिकी दावों को नकारा


दूसरी तरफ, ईरान ने अमेरिका के इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने राष्ट्रपति ट्रंप के बयान को महज एक प्रोपेगैंडा बताया और साफ किया कि तेहरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है.


भारत में मौजूद ईरान के दूतावास ने भी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. ईरानी दूतावास ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि अमेरिका के ये आरोप क्षेत्र की वास्तविकताओं को तोड़ने-मरोड़ने और वाशिंगटन व इजरायल की अस्थिर करने वाली नीतियों से दुनिया का ध्यान भटकाने का एक प्रयास हैं. 


ईरान का कहना है कि होर्मुज जलडमरू मध्य पर वर्तमान में उसका पूरा नियंत्रण है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शनिवार को फ्रांस में प्रदर्शन
देश-विदेश

फ्रांस: महंगाई के खिलाफ 1 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर, मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल

3 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इजरायल में सियासी उलटफेर के संकेत, कट्टरपंथी मंत्रियों की विरासत पर टिकी निगाहें

3 घंटे पहले

डॉ. मैट लैम्बर्ट- जिन्होंने गोली चलाई
देश-विदेश

वाशिंगटन शूटिंग: डॉक्टर ने की बिल्डिंग मैनेजर की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

4 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

जेनसन हुआंग की विदाई के बाद कड़े कानूनों की आहट और बीजिंग की चेतावनी

4 घंटे पहले

वोलोदिमीर जेलेंस्की- यूक्रेन के राष्ट्रपति
देश-विदेश

यूक्रेन को नाटो सदस्यता के बदले डोनबास छोड़ने का अमेरिकी प्रस्ताव, जेलेंस्की ने ठुकराया

4 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

हैदराबाद में 'भारत समिट' में राहुल गांधी ने चुनावी प्रणाली, कॉरपोरेट गठजोड़ पर उठाए सवाल

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP