शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग का तांडव: 9 लोगों की मौत

C

CG Khabar

03 मई 2026, 07:51 AM 2 मिनट में पढ़ें 21

दिल्ली आग
दिल्ली आग

नई दिल्ली । डेस्क: देश की राजधानी के पूर्वी दिल्ली स्थित विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है. पुलिस और दमकल विभाग के अनुसार, आग विवेक विहार फेज-1 स्थित चार मंजिला इमारत के दूसरे, तीसरे और चौथे फ्लोर पर फैली, जिसने देखते ही देखते कई फ्लैट्स को अपनी चपेट में ले लिया.


बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में लगे AC में अचानक धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी. गर्मी के कारण पहले से ही मशीनों पर दबाव था, और जैसे ही ब्लास्ट हुआ, आग ने विकराल रूप ले लिया. कुछ ही मिनटों में पूरा फ्लोर धुएं और लपटों से भर गया.

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया. 


फायरकर्मियों ने बताया कि तीन लोगों के शव बिस्तर पर ही मिले, जिससे साफ है कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला. यह दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए.


दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि आग की जानकारी सुबह करीब 3:48 बजे मिली थी. डिवीजन ऑफिसर एम. वर्मा के मुताबिक, बिल्डिंग के छह फ्लैट्स में रखे घरेलू सामान में आग लगी थी. अलग-अलग मंजिलों से शव बरामद कर दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम को सौंप दिए गए हैं और फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है.


इस हृदयविदारक घटना पर उप-राज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता और हर संभव राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन अब आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

ट्रंप का दावा- कुशम द्वीप पर 15 मिनट में तबाह किया ईरानी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम

4 घंटे पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

6 महीने में 7वीं बार जानलेवा हमले की कोशिश: अभिषेक बनर्जी

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

डेमोक्रेट्स की जीत से वॉल स्ट्रीट में हड़कंप, क्या खतरे में है AI का भविष्य?

5 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी का PM मोदी से सवाल: पेट्रोल में कितना एथनॉल, गाड़ियां क्यों हो रहीं खराब?

6 घंटे पहले

हॉर्मुज जलडमरूमध्य
देश-विदेश

ईरान ने भारत, चीन, इराक और कतर के जहाजों को हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की छूट दी

17 घंटे पहले

कांगो- आतंकियों द्वारा जलाये घर
देश-विदेश

कांगो में ADF आतंकी हमला: 33 लोगों की हत्या, अस्पताल में आगजनी के बाद भागे इबोला मरीज

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP