सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

मुंबई का मेयर 'मराठी और हिंदू' ही होगा- देवेंद्र फडणवीस

C

CG Khabar

04 जन. 2026, 08:21 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

देवेंद्र फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस

मुंबई । डेस्क: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई नगर निगम चुनाव के प्रचार का शंखनाद करते हुए बड़ा राजनीतिक दांव चला है.वर्ली में आयोजित महायुति की पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन का लक्ष्य मुंबई के गौरव को पुनर्स्थापित करना है. 


उन्होंने घोषणा की कि देश की आर्थिक राजधानी का अगला मेयर अनिवार्य रूप से 'मराठी और हिंदू' ही होगा. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग बुर्का पहनने वाली महिला को मेयर बनाने का सपना देख रहे हैं, लेकिन महायुति ऐसा नहीं होने देगी.

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मुंबई की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि शहर से "बांग्लादेशी घुसपैठियों" को पहचान कर उन्हें वापस भेजा जाएगा. 


उन्होंने जानकारी दी कि पिछले सात महीनों में कई घुसपैठियों को डिपोर्ट किया जा चुका है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक मुंबई पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाती. 


फडणवीस ने मुंबई के विकास के लिए 17,000 करोड़ रुपये के पर्यावरण बजट की भी घोषणा की, जिसका उद्देश्य मुंबई को देश का सबसे टिकाऊ शहर बनाना है.


15 जनवरी को होने वाले बीएमसी चुनाव को मुंबई के भविष्य के लिए निर्णायक बताते हुए मुख्यमंत्री ने वादा किया कि शहर के हर निवासी, जिसमें झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग भी शामिल हैं, के पास अपना घर होगा. 


उन्होंने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की भाषा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा पर मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने के झूठे आरोप लगाए जाते हैं, जबकि असलियत यह है कि पिछली सत्ताओं के कारण ही मराठी मानुष को शहर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा. 


उन्होंने मेट्रो नेटवर्क के विस्तार और बीडीडी चॉल पुनर्विकास का उदाहरण देते हुए कहा कि महायुति केवल विकास और प्रगति की राजनीति में विश्वास रखती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

8 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

11 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

11 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

11 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

16 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP