सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

मेडिकल संचालक ने बच्चे को लगाया इंजेक्शन, मौत

H

Hupendra Sharma

25 सित. 2025, 09:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

इंजेक्शन
इंजेक्शन

बलरामपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक मेडिकल संचालक की लापरवाही से एक छात्र की जान चली गई. पैर में चोट का मरहम-पट्टी कराने पहुंचे बच्चे को मेडिकल संचालक ने इंजेक्शन लगा दिया. आरोप है कि इसके बाद छात्र की तबीयत और बिगड़ गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसकी मौत हो गई. 


घटना जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की है. मृतक छात्र का नाम अनमोल एक्का है और वह शहर के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा छठवीं में पढ़ता था.

विज्ञापन


बताया गया कि छात्र अनमोल के पैरों में घाव हो गया था. घाव के इलाज के लिए बच्चे के पिता जितेन्द्र एक्का बुधवार की शाम उसे शंभू मेडिकल स्टोर लेकर गया था. मेडिकल स्टोर के संचालक ने बच्चे के पैरों में इंजेक्शन लगाया. 


परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन तत्काल उसे लेकर जिला अस्पताल बलरामपुर पहुंचे.


डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया.


अंबिकापुर पहुंचते तक बालक की स्थिति और बिगड़ गई. जिसके चलते उसे आईसीयू में भर्ती करना पड़ा. इलाज के दौरान देर रात को बच्चे ने दम तोड़ दिया.


पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर अंबिकापुर से बलरामपुर के लिए रवाना हो गए हैं. हालांकि अभी तक इस संबंध में परिजनों ने किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है. 


इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. बसंत सिंह का कहना है कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है. मामले में शिकायत मिलने पर इसकी जांच कराई जाएगी. 


आरोप यह भी है कि जिला मुख्यालय में आधा दर्जन ऐसे मेडिकल संचालक है, जिनके द्वारा दवाई बेचने के साथ उपचार भी किया जाता है.


समय-समय पर इसकी शिकायतें मिलती रहती हैं. ऐसे मेडिकल संचालकों पर कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बुलंद हैं. जिसका खामियाजा आज एक बालक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

15 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

15 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

19 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

20 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

20 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP