रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

मेघालय के सीएम ने छत्तीसगढ़ सीएम से की हस्तक्षेप की मांग

C

CG Khabar

01 अग. 2025, 02:03 PM 3 मिनट में पढ़ें 17

संगमा
संगमा

गुवाहाटी । डेस्क: मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर गिरफ्तार ननों के मामलें में हस्तक्षेप की तत्काल मांग की है. मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कॉनराड के. संगमा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर केरल की दो कैथोलिक ननों, सिस्टर वंदना फ्रांसिस और सिस्टर प्रीति मैरी, की कथित गिरफ्तारी के मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. 


संगमा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिथा है, “दो केरल ननों, सिस्टर वंदना फ्रांसिस और सिस्टर प्रीति मैरी, की मानव तस्करी के चौंकाने वाले और निराधार आरोपों पर गिरफ्तारी के संबंध में मैंने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी को पत्र लिखा है. भारत जैसे लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में किसी भी प्रकार का धार्मिक उत्पीड़न स्वीकार्य नहीं है. इस तरह के आधारहीन आरोप न केवल निर्दोष व्यक्तियों की जिंदगी और स्वतंत्रता को खतरे में डालते हैं, बल्कि धार्मिक लक्ष्यीकरण का एक चिंताजनक पैटर्न भी दर्शाते हैं. मैंने माननीय मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच, झूठे मामले को वापस लेने और अल्पसंख्यक अधिकारों की रक्षा के लिये आग्रह किया है.”

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 26 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो कैथोलिक ननों को हिरासत में लिया गया. इन ननों पर तीन लड़कियों को जबरन धर्मांतरण के लिये ले जाने का आरोप लगाया गया है. दोनों नन आगरा के फातिमा अस्पताल में कार्यरत हैं. संगमा ने इन आरोपों को “निराधार” करार देते हुए इसे धार्मिक उत्पीड़न का हिस्सा बताया.


उन्होंने अपने पत्र में लिखा, “भारत जैसे लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष देश में धार्मिक उत्पीड़न का कोई स्थान नहीं है. इस तरह के निराधार आरोप न केवल निर्दोष लोगों की स्वतंत्रता और सुरक्षा को खतरे में डालते हैं, बल्कि हमारे संवैधानिक मूल्यों को भी कमजोर करते हैं.” 


संगमा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने, धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने और ननों के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने पर विचार करने का आग्रह किया.


कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) ने भी इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की है. गारो हिल्स कैथोलिक यूनियन (जीएचसीयू) ने ननों पर लगाये गये आरोपों को आधारहीन बताया और कहा, “ये नन लंबे समय से मानवता की सेवा के लिए समर्पित हैं. उनकी गिरफ्तारी न केवल अन्याय है, बल्कि करुणा, विश्वास और निःस्वार्थ सेवा के मूल्यों पर भी हमला है.”


मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. एमपीसीसी की कार्यकारी अध्यक्ष देबोरा मराक ने ननों और अन्य लोगों के साथ कथित उत्पीड़न और हमले में शामिल बजरंग दल के सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने पुलिस की निष्क्रियता और संभावित मिलीभगत की जांच की भी मांग की. मराक ने ननों की तत्काल रिहाई और धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए मजबूत नीतियों की वकालत की.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शनिवार को फ्रांस में प्रदर्शन
देश-विदेश

फ्रांस: महंगाई के खिलाफ 1 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर, मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल

3 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इजरायल में सियासी उलटफेर के संकेत, कट्टरपंथी मंत्रियों की विरासत पर टिकी निगाहें

4 घंटे पहले

डॉ. मैट लैम्बर्ट- जिन्होंने गोली चलाई
देश-विदेश

वाशिंगटन शूटिंग: डॉक्टर ने की बिल्डिंग मैनेजर की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

4 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

जेनसन हुआंग की विदाई के बाद कड़े कानूनों की आहट और बीजिंग की चेतावनी

4 घंटे पहले

वोलोदिमीर जेलेंस्की- यूक्रेन के राष्ट्रपति
देश-विदेश

यूक्रेन को नाटो सदस्यता के बदले डोनबास छोड़ने का अमेरिकी प्रस्ताव, जेलेंस्की ने ठुकराया

5 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

हैदराबाद में 'भारत समिट' में राहुल गांधी ने चुनावी प्रणाली, कॉरपोरेट गठजोड़ पर उठाए सवाल

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP