रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

विधायक कॉलोनी विवाद: कोरबा में कांग्रेस का प्रदर्शन

C

CG Khabar

04 जुल. 2026, 02:33 AM 3 मिनट में पढ़ें 12

कांग्रेस का प्रदर्शन-कोरबा
कांग्रेस का प्रदर्शन-कोरबा

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायपुर (माना क्षेत्र) के अंतर्गत आने वाले नकटी गांव में प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ प्रदेशव्यापी आक्रोश देखने को मिल रहा है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ तीखा विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवारी बाजार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जमकर नारेबाजी की और शासन की इस कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए सरकार का पुतला दहन किया.


विधायकों की असहमति के बाद भी हुई कार्रवाई:


इस जनांदोलन की अगुवाई कर रहे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चिलचिलाती धूप और बरसात के इस संवेदनशील मौसम में बेसहारा और गरीब परिवारों के घरों को मलबे में तब्दील करना बेहद निंदनीय है. पूर्व मंत्री ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रशासन इस जमीन पर 'विधायक कॉलोनी' बनाने की दलील दे रहा है, जबकि राज्य के अधिकांश विधायकों ने खुद मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस योजना का विरोध किया है. 

विज्ञापन


विधायकों ने साफ कर दिया है कि वे किसी गरीब का आशियाना छीनकर अपने लिए आलीशान निवास नहीं चाहते. इसके बावजूद शासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए यह कदम उठाया.


खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर परिवार:


विरोध प्रदर्शन में शामिल जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने इस पूरे घटनाक्रम को संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताया. उन्होंने सवाल उठाया कि महज एक कॉलोनी के लिए पूरे गांव को उजाड़ देना कहां का न्याय है? 


शासन को बुलडोजर चलाने से पहले इन परिवारों के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करनी चाहिए थी. वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने जमीनी हालात बयां करते हुए कहा कि बेघर हुए मासूम बच्चे और बुजुर्ग इस समय मलबे के ढेर पर खुले आसमान के नीचे भीगने को मजबूर हैं.


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों को भी तोड़ा:


प्रदर्शन के दौरान पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने एक और गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि नकटी गांव में ध्वस्त किए गए कई मकान केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत स्वीकृत थे, जिनमें से कुछ बनकर तैयार थे और कुछ का निर्माण चल रहा था. 


ग्रामीणों ने अपने जीवनभर की गाढ़ी कमाई लगाकर अपने सपनों का घर बनाया था, जिसे प्रशासन ने एक झटके में मलबे में तब्दील कर दिया.


इस बड़े विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहु, मो. शाहिद, गिरधारी बरेठ, नारायण कुर्रे, राजेन्द्र तिवारी, विनोद अग्रवाल, मनहरण राठौर, कृपाराम साहु, रमेश वर्मा, रोपा तिर्की, रवि सिंह चंदेल, संगीता श्रीवास, शशिलता पांडेय, गोपाल यादव, इकबाल कुरैशी, हरविंदर सिंह, अनवर रजा और संजू पैकरा सहित भारी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.


कांग्रेस नेतृत्व ने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी है कि सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ उनकी लड़ाई तब तक थमेगी नहीं, जब तक कि नकटी गांव के पीड़ित परिवारों को उनका हक, उचित मुआवजा और पक्के आवास नहीं मिल जाते.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

54 मिनट पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

एक घंटा पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

2 घंटे पहले

हेरोइन तस्कर गिरफ्तार- धमतरी
छत्तीसगढ़

धमतरी: 15 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर की तलाश

2 घंटे पहले

SECL कर्माचारी से 10 लाख की साइबर ठगी
छत्तीसगढ़

कोरिया: अंतरराष्ट्रीय युद्ध के नाम पर 10 लाख का साइबर फ्रॉड

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP