बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

छात्रा की खुदकुशी मामले में राष्ट्रीय जनजाति आयोग का कड़ा रुख

C

CG Khabar

12 जुल. 2026, 01:47 AM 3 मिनट में पढ़ें 22

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

मनेन्द्रगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 11वीं कक्षा की एक 17 वर्षीय आदिवासी छात्रा पूजा सिंह ने सुपर मार्केट संचालकों की प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर फांसी लगा ली. इस संवेदनशील घटना को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने गंभीरता से लिया है. आयोग ने मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव (CS), पुलिस महानिदेशक (DGP) सहित कोरिया जिले के कलेक्टर और एसपी को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर अब तक की गई कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट तलब की है. 


सहायक निदेशक पीके दास द्वारा जारी इस नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय में जवाब नहीं मिला, तो आयोग अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए दीवानी अदालत की शक्तियों के तहत कार्रवाई करेगा.

विज्ञापन


यह पूरा मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक की बेटी अपनी छोटी बहन के साथ संजय चौक स्थित 'आईसी मार्ट' में कुछ सामान खरीदने गई थी. आरोप है कि दुकान के संचालकों ने नाबालिग छात्रा पर करीब 1500 रुपये के कॉस्मेटिक सामान की चोरी का झूठा आरोप लगाया, जबकि दोनों बहनें दुकान से बाहर भी नहीं निकली थीं. 


संचालकों ने न सिर्फ उनके साथ अभद्रता की, बल्कि डरा-धमकाकर एक कागज पर जबरन चोरी की बात कबूलने का नोट लिखवाया और उनके हस्ताक्षर ले लिए. इसके बाद आरोपियों ने उनकी स्कूटी भी जब्त कर ली. 


जब इस बात की जानकारी पाकर छात्रा के मामा (जो उपनिरीक्षक हैं) और अगले दिन सुबह उसके पिता दुकान पहुंचे, तो संचालकों ने स्कूटी छोड़ने के बदले में पहले 20 हजार और बाद में 50 हजार रुपये की मोटी रकम की डिमांड की. 


इस सामाजिक बदनामी और मानसिक प्रताड़ना को छात्रा सहन नहीं कर पाई और उसने एक सुसाइड नोट लिखकर अपने घर में आत्मघाती कदम उठा लिया, जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए बदनामी का जिक्र किया है.


इस घटना के बाद से ही स्थानीय आदिवासी समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है. सर्व आदिवासी समाज ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की मांग की है और मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. इससे पहले पीड़ित पुलिस परिवार और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम भी किया था. 


बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने मार्ट संचालक तीन भाइयों विनोद बैद, जगत कुमार और दीपक बैद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. 


घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. कोरिया एसपी रवि कुर्रे ने तीनों आरोपियों को भगोड़ा घोषित करते हुए उनके खिलाफ पांच-पांच हजार रुपये के इनाम का भी ऐलान किया है. राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने इस मामले में मीडिया रिपोर्ट्स और आदिवासी नेता डॉ. नंदकुमार साय के पत्र के आधार पर खुद संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

4 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

4 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

5 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

6 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

6 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP