सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

गरियाबंद मुठभेड़ में माओवादियों की सेंट्रल कमेटी मेंबर बालकृष्ण मारा गया

गरियाबंद मुठभेड़ में नक्सली कमांडर बालकृष्ण मारा गया

H

Hupendra Sharma

11 सित. 2025, 12:58 PM 2 मिनट में पढ़ें 10

मुठभेड़
मुठभेड़

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने माओवादी कमांडर मनोज उर्फ मॉडेम बालकृष्ण उर्फ़ भास्कर सहित 10 माओवादियों को मारने का दावा किया है. एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.


सुरक्षा बलों को गरियाबंद जिले के मैनपुर के जंगल में भारी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी.

विज्ञापन


इसी सूचना पर गरियाबंद ई-30 व एसटीएफ व कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन पर रवाना किया गया था. इस बीच जवानों को करीब आता देख माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी शुरू की.


दोनों ओर से काफी देर तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही. इस बीच जवानों ने नक्सली कमांडर मनोज उर्फ़ मॉडेम बालकृष्ण उर्फ़ भास्कर को मार गिराया.


साथ ही और कई बड़े माओवादी मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि मारे गए माओवादी सेंट्रल कमेटी मेंबर मनोज पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था. 


गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि इस मुठभेड़ में बड़े माओवादी मारे गए हैं. मुठभेड़ पूरी तरह समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी. 


कौन था माडेम बालकृष्णा?

मारे गए उग्रवादियों में शामिल माडेम बालकृष्णा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था.


वह कभी ओडिशा राज्य कमेटी का सचिव रहा और लगभग दो दशकों से माओवादी संगठन की सेंट्रल कमेटी का हिस्सा था.


बालकृष्णा को संगठन की विस्तार रणनीति और बड़े हमलों की योजना का मुख्य क्रियान्वयनकर्ता माना जाता था.


पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब गरियाबंद ज़िला माओवादियों के खिलाफ बड़े अभियान का गवाह बना है.


छत्तीसगढ़ का गरियाबंद ज़िला पिछले कुछ वर्षों में नक्सली घटनाओं के चलते सुर्खियों में रहा है. यह इलाका ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा हुआ है, जिसके कारण माओवादी गतिविधियों के लिए रणनीतिक रूप से अहम माना जाता है.


यहां कई बार सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ें हो चुकी हैं. हाल के वर्षों में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें संगठन के शीर्ष नेतृत्व भी शामिल रहे हैं.


इसी साल जनवरी में भी यहां सुरक्षाबलों ने 16 माओवादियों को मार गिराने का दावा किया था.


उस मुठभेड़ में संगठन की सेंट्रल कमेटी का सदस्य और एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली रामचंद्र रेड्डी उर्फ जयराम उर्फ चलपति भी मारा गया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

12 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

13 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

18 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

20 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

23 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP