मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

'हाइब्रिड' संतानों में गर्भपात के कारण नियंडरथल हुआ विलुप्त

नियंडरथल का विलुप्त होना 'हाइब्रिड' संतानों में गर्भपात के कारण

C

CG Khabar

22 अक्टू. 2025, 07:14 AM 3 मिनट में पढ़ें 10

नियंडरथल
नियंडरथल

नई दिल्ली । डेस्क: पृथ्वी से नियंडरथल प्रजाति के विलुप्त होने के पीछे आधुनिक मानव (होमो सेपियंस) का हाथ माना जाता है, लेकिन एक नए शोध ने इस बात को खारिज किया है कि आधुनिक मनुष्यों ने उन्हें युद्ध या हत्या के माध्यम से समाप्त किया था.


बल्कि, वैज्ञानिकों का मानना है कि दो प्रजातियों के बीच हुए प्रजनन से उत्पन्न 'हाइब्रिड' (मिश्रित) संतानों में, विशेष रूप से उनकी माताओं में, आनुवंशिक विषमता के कारण गर्भपात का जोखिम बहुत अधिक था. वैज्ञानिकों के एक वर्ग का मानना है कि गर्भपात का बढ़ता जोखिम ही नियंडरथल के क्रमिक विलुप्ति का एक प्रमुख कारण हो सकता है.

विज्ञापन


शोध के अनुसार, लगभग 45 से 50 हजार साल पहले आधुनिक मानव और नियंडरथल के बीच प्रजनन हुआ था. हालांकि नियंडरथल लगभग 41 हजार साल पहले विलुप्त हो गए, लेकिन उनके डीएनए आज भी कुछ मनुष्यों में मौजूद हैं, खासकर उन लोगों में जिनके पूर्वज अफ्रीका से बाहर के थे. हालांकि, यह भी एक अजीब तथ्य है कि आधुनिक मनुष्यों के माइटोकॉन्ड्रिया (कोशिका का शक्ति केंद्र) का डीएनए नियंडरथल से नहीं आया है. चूंकि यह डीएनए अंडे की कोशिकाओं द्वारा ले जाया जाता है, न कि शुक्राणु द्वारा, इसलिए यह माना जाता है कि यह केवल मां के माध्यम से आता है.


स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पैट्रिक एपेंबर्गर का मत है कि जिन महिलाओं के माता-पिता में से एक नियंडरथल और दूसरा आधुनिक मानव था, उनमें गर्भपात का जोखिम बहुत अधिक था. इसकी वजह इन माताओं के जीन्स और उनके गर्भस्थ भ्रूण के बीच आनुवंशिक असंगति थी.


वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया कि आधुनिक मानव और नियंडरथल में पाया जाने वाला PIEZO1 (पिएज़ो1) प्रोटीन भिन्न था. यह प्रोटीन रक्त में ऑक्सीजन की आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. वैज्ञानिकों ने दोनों प्रजातियों के लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) पर शोध किया और पाया कि नियंडरथल के RBC आधुनिक मनुष्यों की तुलना में कहीं अधिक ऑक्सीजन ग्रहण कर सकते थे.


वैज्ञानिकों का कहना है कि आधुनिक मानव (V2) और नियंडरथल (V1) के मिलन से उत्पन्न भ्रूण स्वयं में मजबूत था, लेकिन समस्या अगली पीढ़ी में आई. जब यही मिश्रित महिला (जो V1 और V2 दोनों जीन रखती थी) मां बनी, तो उसके शरीर की RBC अत्यधिक ऑक्सीजन अवशोषित करने वाली थी, जबकि उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण की RBC ऐसा नहीं कर सकती थी. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस मिश्रित मां के प्लेसेंटा तक कम ऑक्सीजन पहुंचती थी, जिससे भ्रूण का विकास बाधित होता था और गर्भपात का जोखिम बहुत बढ़ जाता था. इसी कारण नियंडरथल धीरे-धीरे विलुप्त हो गए.


हालांकि, डेनमार्क के कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के शोधकर्ता लॉरिट्स स्कोव का कहना है कि यह अकेला कारण नहीं है. उनके अनुसार, जलवायु परिवर्तन, आधुनिक मानव का उदय, नई बीमारियां, और आनुवंशिक समस्याओं के कारण भी नियंडरथल विलुप्त हुए. इसके अलावा, उनकी जनसंख्या भी बहुत कम थी, जिसने उनकी क्रमिक समाप्ति में योगदान दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

2 दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

4 दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

4 दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

हिरासत मिलते ही टिक-टिक शुरू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी अनिवार्य

4 दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

क्या डेमोक्रेट अमेरिका-ईरान युद्ध को रोक पाएंगे?

4 दिन पहले

मक्का
खबर खास

कम बारिश से एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य पर संकट: खाद्य सुरक्षा बनी सरकार की प्राथमिकता

5 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP