सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

NEET-UG 2026 धांधली: CBI ने 6 राज्यों में की छापेमारी, 5 गिरफ्तार

C

CG Khabar

14 मई 2026, 07:19 AM 3 मिनट में पढ़ें 15

CBI
CBI

नई दिल्ली । डेस्क: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2026 में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बुधवार को अपना शिकंजा और कस दिया है. एजेंसी ने देश के छह प्रमुख राज्यों राजस्थान, बिहार, दिल्ली, केरल, हरियाणा और झारखंड में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की.


इस दौरान जांच टीम ने पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ के आधार पर इस पूरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश की जा रही है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नासिक के शुभम खैरनार, जयपुर के मांगीलाल बीवाल, विकास बीवाल, दिनेश बीवाल और गुड़गांव के यश यादव के रूप में हुई है. इसके अलावा, पुणे से एक महिला को भी हिरासत में लेकर सीबीआई को सौंपा गया है, जिससे इस साजिश के तार महाराष्ट्र तक फैले होने की पुष्टि हुई है.

विज्ञापन


सीबीआई के प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर के बाद हुई है. मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और विश्वासघात के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. 


जांच के केंद्र में अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के वे अधिकारी भी हैं, जो परीक्षा की सुरक्षा और गोपनीयता के लिए जिम्मेदार थे. जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि क्या परीक्षा केंद्रों, प्रिंटिंग प्रेस या परिवहन व्यवस्था के भीतर से किसी ने पेपर लीक करने में मदद की थी.


राजस्थान पुलिस और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा से करीब एक महीने पहले 150 पन्नों का एक पीडीएफ दस्तावेज (गेस पेपर) सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रसारित हो रहा था. इस दस्तावेज में कुल 410 प्रश्न थे, जिनमें से 120 प्रश्न हूबहू 3 मई को आयोजित मुख्य परीक्षा में पाए गए. 


यह कथित 'गेस पेपर' 30 लाख से 50 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि में बेचा जा रहा था. जांच में पाया गया कि इस पेपर की जड़ें केरल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे राजस्थान के सीकर निवासी एक छात्र से जुड़ी हैं, जिसने इसे अपने दोस्तों और एक हॉस्टल मालिक के साथ साझा किया था. इसके बाद यह सामग्री सीकर और जयपुर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों और छात्रों तक पहुंची.


सीबीआई ने छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं. 3 मई को आयोजित इस परीक्षा में देश-विदेश के 551 शहरों से लगभग 23 लाख छात्र शामिल हुए थे. 


पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया था, जिसके बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया. 


अब तक दो दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है. सीबीआई अब इस बात की कड़ियों को जोड़ रही है कि गुड़गांव के रास्ते राजस्थान और फिर अन्य राज्यों तक यह लीक कैसे पहुंचा और इस "मास्टरमाइंड" सिंडिकेट का मुख्य चेहरा कौन है. आगामी दिनों में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

7 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

10 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

10 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

10 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

15 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP