सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

रायगढ़ हत्याकांडः पड़ोसी बाप-बेटे ही निकले कातिल

H

Hupendra Sharma

13 सित. 2025, 03:10 PM 4 मिनट में पढ़ें 14

रायगढ़ हत्याकांड
रायगढ़ हत्याकांड

रायगढ़ | संवादददाताः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी कोई और नहीं पड़ोसी ही निकला. बाप-बेटे ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था.


हत्या के बाद आरोपियों ने पति-पत्नी और दोनों बच्चों की लाश को घर की ही बाड़ी में एक गड्ढा खोदकर दफना दिया था. 

विज्ञापन


घटना के पांचवें दिन रायगढ़ पुलिस ने मामले का राज खोला. पुलिस ने बताया कि आरोपी लकेश्वर पटेल को शक था कि उसकी पत्नी के साथ मृतक बुधराम उरांव का प्रेम प्रसंग चल रहा है.


इसी का बदला लेने के लिए उसने हत्या की योजना तैयार की और सही मौके का इंतजार कर रहा था. 


9 सितंबर की शाम बुधराम उरांव (40) नशे में धुत अपने घर पहुंचा. इसे पड़ोसी लकेश्वर पटेल ने देख लिया. लकेश्वर को लगा कि वारदात को अंजाम देने के लिए यही सही मौका है.


इस साजिश में उसने अपने नाबालिग बेटे को भी साथ में ले लिया. रात में बुधराम उरांव और उसका परिवार सो रहा था.


इसी दौरान लकेश्वर अपने बेटे के साथ कुल्हाड़ी लेकर पीछे के रास्ते से बुधराम के घर में घुसा. आरोपियों ने सबसे पहले बुधराम उरांव की पत्नी सोहद्रा उरांव पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला किया.


सोहद्रा के चीखने पर उसके दोनों बच्चे जाग गए. जिसे देख आरोपियों ने भाई-बहन अरविंद उरांव (13) और शिवांगी उरांव (6) पर भी हमला कर दिया.


तीनों को जान से मारने के बाद आरोपी बुधराम के पास पहुंचे. बुधराम शराब के नशे में धुत्त था. आरोपियों ने उसे भी कुल्हाड़ी से काट डाला.


इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए बगल के कमरे में खुदाई करने लगे, लेकिन मिट्टी टाइट होने की वजह से खुदाई नहीं कर पाए. 


आनन-फानन में बाड़ी में खुदाई कर एक ही गड्ढे में पहले बच्चों को फिर, मां और पिता को दफना दिया. इसके बाद पीछे के भाग निकले. 


बदबू आने पर पता चला

खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर में रहने वाले बुधराम उरांव का घर दो-तीन दिनों से बंद पड़ा था. 11 सितंबर की सुबह घर के अंदर से तेज बदबू आने लगी.


इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची. घर का दरवाजा अंदर से बंद था.


पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई.


दीवार और जमीन पर जगह-जगह खून के छींटे दिखाई दिए. घर के पीछे बाड़ी में जमीन को खोदकर किसी को दफनाने के निशान दिखाई दिए.


पुलिस ने जमीन की खुदाई कराई तो एक के बाद एक चार लाशें मिली. लाशों की पहचान बुधराम उरांव, पत्नी सोहद्रा, बेटा अरविंद और बेटी शिवांगी उरांव के रूप में की गई.


मृतकों के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान थे. इसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका में जांच पड़ताल शुरू की. फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग-स्क्वॉड टीम की भी मदद ली गई.


पड़ोसी पर हुआ संदेह

उसी दिन शक के आधार पर पुलिस पड़ोस में रहने वाले 10-15 लोगों को थाने लेकर गई. इसमें से कुछ लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया, लेकिन जिन पर शक ज्यादा था, उन्हें रात भर थाने में रखा.


इस दौरान पूछताछ में पड़ोस में रहने वाले लकेश्वर पटेल के बारे में पता चला कि वह पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है. 6 साल जेल में रहने के बाद आया है.


उसका नाबालिग बेटा भी बुधराम के घर में चोरी करते हुए पकड़ा गया था. 


चरित्र शंका पर की हत्या

इतना सुराग मिलते ही पुलिस ने लकेश्वर को उठाया. हिरासत में रखकर पूछताछ की, तो पहले गुमराह किया. जब कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या करना कबूल कर लिया.  


आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोनों एक साथ राजमिस्त्री का काम करते थे. उसे अपनी पत्नी और बुधराम के बीच प्रेस संबंध होने का शक था. जिसकी वजह से हत्या की साजिश रची.


पुलिस ने बताया कि आरोपी लकेश्वर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. वहीं नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेजा गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

15 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

15 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

19 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

20 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

20 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP