बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

बिजली बंद, मोबाइल बंद, एंबुलेंस से संपर्क नहीं, झाड़-फूंक का सहारा- नतीजा मौत

C

CG Khabar

09 जुल. 2026, 02:27 AM 3 मिनट में पढ़ें 17

बिच्छू
बिच्छू

कोरबा । संवाददाता: आधुनिकता के दावों के बीच बुनियादी सुविधाओं का अभाव किस कदर किसी की जान पर भारी पड़ सकता है, इसका एक दर्दनाक उदाहरण कोरबा जिले में सामने आया है. यहां बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वनांचल ग्राम खेतार में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी. मृतक की पहचान करतला के रामपुर निवासी 32 वर्षीय नंदलाल मँझवार के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया हुआ था.


मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार (7 जुलाई) को दोपहर के समय बारिश थमने पर नंदलाल अपनी पत्नी के साथ पास के जंगल में पुटु (मशरूम) बीनने गया था. इसी दौरान उसे किसी जहरीले जीव ने काट लिया. नंदलाल ने तुरंत अपनी पत्नी को बताया कि उसे आशंका है कि किसी बिच्छू ने उसे डंक मार दिया है. इसके बाद दोनों आनन-फानन में घर लौटे और परिजनों को पूरी बात बताई.

विज्ञापन


घर पहुंचने के बाद नंदलाल की हालत तेजी से बिगड़ने लगी. ऐसे नाजुक वक्त में उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत थी, लेकिन गांव की बदहाल व्यवस्था आड़े आ गई. ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से पूरा इलाका बिजली कटौती से जूझ रहा था, जिसके कारण लोगों के मोबाइल फोन बंद हो चुके थे. नेटवर्क और बिजली गुल होने की वजह से परिजन न तो संजीवनी 112 को फोन कर पाए और न ही एंबुलेंस से संपर्क हो सका. 


आपातकालीन मदद न मिल पाने की लाचारी में परिजनों ने अंधविश्वास का रास्ता चुना और गांव के ही एक बैगा को बुलाकर झाड़-फूंक और टोना-टोटका शुरू करवा दिया. इलाज में हुई इस देरी और लापरवाही के कारण देर शाम तक नंदलाल की स्थिति बेहद नाजुक हो गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया.


इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही बालको थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. 


पुलिस प्रशासन का कहना है कि मौत की असली वजह क्या थी क्या वाकई बिच्छू के डंक से जान गई या कोई और वजह थी इसका सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. 


इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि अगर गांव में बिजली, मोबाइल नेटवर्क और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं होतीं, तो शायद नंदलाल आज जिंदा होता. ग्रामीणों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त की जाएं, ताकि किसी और को मजबूरी में अंधविश्वास का सहारा न लेना पड़े. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

10 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

11 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

17 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

18 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

18 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP