सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

मेरी सहमति के बिना कोई इलाज नहीं- सोनम वांगचुक की पत्नी

C

CG Khabar

18 जुल. 2026, 08:54 AM 3 मिनट में पढ़ें 15

मेरी सहमति के बिना कोई इलाज नहीं- सोनम वांगचुक की पत्नी

नई दिल्ली । डेस्क: विपक्षी दलों ने दिल्ली पुलिस द्वारा अनशन स्थल से सोनम वांगचुक को जबरन हटाने और अस्पताल में भर्ती कराने की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने सफदरजंग अस्पताल में उनके पति को दिए जा रहे मेडिकल ट्रीटमेंट पर गंभीर आपत्ति जताई है. आंगमो ने स्पष्ट किया कि उनकी सहमति के बिना कोई भी इलाज शुरू नहीं किया जाना चाहिए और उन्होंने वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता पर भी सवाल उठाए, क्योंकि एक दिन पहले तक उनकी स्थिति स्थिर थी.


पीटीआई से बात करते हुए गीतांजलि आंगमो ने कहा, "वह सफदरजंग अस्पताल में हैं. मैं मेरी सहमति के बिना उन्हें कुछ भी देने से मना करती हूं. मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति के बिना कोई इलाज शुरू नहीं होना चाहिए. अगर उन्हें कुछ भी होता है, तो मैं इसके लिए सभी को जिम्मेदार ठहराऊंगी. यह अनुच्छेद 32 के तहत मेरा अधिकार है."

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने दिया अदालती आदेश का हवाला


दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि यह कार्रवाई चिकित्सा सलाह और दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में की गई है. नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि भूख हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण वांगचुक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें जरूरी मेडिकल सुपरविजन में रखा गया है. 


पुलिस ने कहा कि इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ा हंगामा हुआ, लेकिन पुलिस ने संयम से काम लिया. साथ ही पुलिस ने अन्य प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर खाली करने की अपील की है.


जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात


वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और नई दिल्ली जिले के कई हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. प्रदर्शनकारियों को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है और बैरिकेड्स लगाए गए हैं.


विपक्ष ने सरकार को घेरा


सोनम वांगचुक को अनशन के 21वें दिन जबरन हटाए जाने पर विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने एक्स पर लिखा, "शर्मनाक! पूरी दुनिया देख रही है कि कैसे भारत में लोकतंत्र को बेरहमी से कुचला जा रहा है. छात्रों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को भी बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है."


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह तानाशाही सरकार किसी को नहीं बख्श रही है. जो भी आवाज उठाता है, उसे बदनाम किया जाता है. जंतर-मंतर पर जो हुआ, वह हमारे लोकतंत्र और संविधान पर एक और धब्बा है. 


वहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार को वांगचुक से बातचीत करनी चाहिए थी, न कि बल प्रयोग करना चाहिए था. मनीष सिसोदिया ने इसे सरकार की कायरता करार दिया.


नीट (NEET) परीक्षा विवाद को लेकर चल रहा है अनशन


सोनम वांगचुक और आइसा (AISA) के तीन कार्यकर्ता नीट (NEET) परीक्षा में कथित अनियमितताओं और छात्रों की आत्महत्या के मामलों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में 28 जून से अनशन पर बैठे हैं. तीन हफ्तों से जारी इस अनशन के कारण वांगचुक का वजन करीब 9.5 किलोग्राम कम हो गया है. 


अस्पताल ले जाने से ठीक एक रात पहले वांगचुक ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि वह अपना अनशन जारी रखेंगे और यह सरकार के लिए युवाओं की आवाज सुनने का समय है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
देश-विदेश

मल्लिकार्जुन खरगे के 'खुशियों की ईद' टिप्पणी पर हमलावर हुई BJP, कांग्रेस का पलटवार

2 घंटे पहले

शेख हसीना को नया पारसपोर्ट देने से बांग्लादेश का इंकार
देश-विदेश

बांग्लादेश का शेख हसीना को पासपोर्ट देने से इनकार, भारत से मांगी प्रत्यर्पण

2 घंटे पहले

आग- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

मध्य प्रदेश: सीवनी और कटनी में भयावह आग लगने से 2 महीने के मासूम सहित 12 लोगों की मौत

3 घंटे पहले

कोल्हापुर में किसानों की रैली
देश-विदेश

गोकुल डेयरी में बहुमत का गणित बदलने वाले अध्यादेश पर कोल्हापुर में फूटा आक्रोश

8 घंटे पहले

चित्रकूट में सड़क हादसा
देश-विदेश

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पलटी श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली, 6 की मौत और 12 घायल

9 घंटे पहले

एनवीडिया सीईओ जेंसन हुआंग
देश-विदेश

जासूसी और अनैतिक संबंधों के दावों पर जेंसन हुआंग की जांच

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP