विदेश यात्रा पर नहीं लगेगा कोई टैक्स: पीएम मोदी
नई दिल्ली । डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन मीडिया रिपोर्टों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाने की योजना बना रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने इस खबर को 'पूरी तरह से गलत' करार देते हुए कहा कि इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है.
This is totally false.
Not an iota of truth in this.
There is no question of putting such restrictions on foreign travel.
We remain committed to improving ‘Ease of Doing Business’ and ‘Ease of Living’ for our people. https://t.co/9lxjbxz0nV
यह बेहद दुर्लभ है जब प्रधानमंत्री ने खुद किसी मीडिया रिपोर्ट का इस तरह खंडन किया हो.
उन्होंने साफ किया कि सरकार देश के नागरिकों के लिए 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' और 'ईज ऑफ लिविंग' को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और विदेश यात्रा पर इस तरह का कोई भी प्रतिबंध लगाने का सवाल ही नहीं उठता.
सूत्रों के हवाले से आई इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शीर्ष स्तर पर इस प्रस्ताव को लेकर चर्चा चल रही है.
इसके साथ ही, पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के आर्थिक प्रभावों से देश को बचाने के लिए पीएम मोदी ने नागरिकों से कुछ अहम अपील भी की हैं.
उन्होंने हैदराबाद में एक रैली के दौरान अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग और सोने की खरीद को कुछ समय के लिए टालने का सुझाव दिया.
प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे संकट के इस दौर में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें, शहरों में मेट्रो और कारपूलिंग का इस्तेमाल करें, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दें और संभव हो तो वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) का विकल्प चुनें.