शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

शराब दुकानों में अब कैश नहीं ऑनलाइन पेमेंट

H

Hupendra Sharma

26 अग. 2025, 10:19 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

शराब
शराब

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में अब शराब खरीदने के लिए नगद नहीं ऑनलाइन भुगतान करना पड़ेगा. राज्य सरकार प्रदेश की सभी शराब दुकानों को अब पूरी तरह केशलैस करने की तैयारी में है.


आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने शराब बिक्री पर 100 फीसदी भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से करने का लक्ष्य रखा है. 

विज्ञापन


आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा है कि अब शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और मुख्यालय से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी. साथ ही अवैध शराब और मादक पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं. साथ ही अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी जांच चौकियों में सतर्कता बढ़ाने और विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया है.


बैठक में आबकारी मंत्री ने यह भी कहा कि होटल-ढाबे और फॉर्म हाउस में अवैध शराब की बिक्री और सेवन पर कड़ी नजर रखी जाए. उन्होंने फॉर्म हाउस में होनी वाली शराब पार्टियों पर फौरन कार्रवाई के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं.


उन्होंने दुकानों की व्यवस्था समेत लाइसेंस, मार्केटिंग कार्पोरेशन और बार-क्लब की भी जानकारी ली है. बैठक में विभाग ने राजस्व लक्ष्यों को हासिल करने कार्ययोजना भी प्रस्तुत की.


बैठक में विभागीय सचिव आर. संगीता ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी. इस दौरान विशेष सचिव देवेन्द्र कुमार भारद्वाज, अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सहित स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन और स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के अधिकारी मौजूद रहे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

6 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

6 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

7 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

7 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

7 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP