बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

बंगाल में अब "बदला नहीं, बदलाव" की राजनीति होगी- पीएम मोदी

C

CG Khabar

04 मई 2026, 03:58 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

पीएम मोदी
पीएम मोदी

नई दिल्ली । डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से जनता को संबोधित किया. धोती-पंजाबी पहने पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत "बांग्लाय पोरिबोर्तन होयेछे" (बंगाल में परिवर्तन हो गया है) के उद्घोष के साथ की. 


उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की सलाह देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य में अब "बदला नहीं, बदलाव" की राजनीति होगी. प्रधानमंत्री ने बंगाल के दशकों पुराने राजनीतिक हिंसा के चक्र को समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की यह जीत विकास और स्थिरता की ओर एक बड़ा कदम है.

विज्ञापन


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने बंगाल की जनता से वादा किया कि राज्य की पहली कैबिनेट बैठक में ही 'आयुष्मान भारत' योजना को मंजूरी दी जाएगी, जिसे पिछली सरकार ने लागू नहीं किया था. 


इसके साथ ही उन्होंने घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और युवाओं के पलायन को रोकने का भरोसा दिलाया. 


पीएम मोदी ने इस जीत को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विरासत की जीत बताते हुए कहा कि अब गंगोत्री से गंगा सागर तक 'कमल' खिल चुका है. 


उन्होंने केरल में वामपंथ की हार और देश को "वामपंथ मुक्त" बनाने पर खुशी जताते हुए कांग्रेस पर 'अर्बन नक्सल' विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि तृणमूल, कांग्रेस और डीएमके जैसे दलों को महिलाओं ने उनके विरोध के लिए चुनावों में कड़ा सबक सिखाया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

4 घंटे पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

4 घंटे पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

14 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

14 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

15 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP