रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

अब नहीं लगा सकेंगे सार्वजनिक मार्ग और बिजली तारों के नीचे पंडाल

H

Hupendra Sharma

02 सित. 2025, 10:39 AM 3 मिनट में पढ़ें 15

 सार्वजनिक मार्ग पर पंडाल
सार्वजनिक मार्ग पर पंडाल

रायपुर/ बिलासपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और चौक-चौराहों पर पंडाल या मंच बनाने वालों की अब खैर नहीं है. यहां तक बिजली तारों के नीचे भी पंडाल नहीं लगा सकते हैं. ऐसा करने पर सजा के साथ जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. 


छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सड़कों पर लगने वाले पंडाल और अस्थाई संरचनाओं को लेकर एक जनहित याचिका लगाई गई थी. इस पर आज सुनवाई हुई.

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान शासन ने स्पष्ट किया है कि नई पॉलिसी जारी कर दी गई है. इसके तहत अब कोई भी संस्था, संगठन या व्यक्ति बिना अनुमति सड़कों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और बिजली तारों के नीचे पंडाल या अस्थाई संरचना खड़ी नहीं कर सकेगा.


सुनवाई के दौरान आज शासन की तरफ से मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरु की खंडपीठ को बताया गया कि नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 और नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत नई पॉलिसी 25 अगस्त 2025 को जारी की गई है.


जिसके तहत कोई भी व्यक्ति, संस्था, समिति या संगठन किसी भी सार्वजनिक खुले मैदान, सार्वजनिक मार्ग, फुटपाथ या चौराहे पर पंडाल, अस्थाई संरचना, धरना, जुलूस, सभा रैली बिना अनुमति के नहीं कर सकेगा.


याचिकाकर्ता रायपुर निवासी नितिन सिंघवी ने बताया कि बिना अनुमति पंडाल, अस्थाई संरचना, धरना, जुलूस, सभा रैली करने पर सजा का प्रावधान है. शासन ने इसके लिए दो प्रकार के दिशा निर्देश जारी किए हैं.


उन्होंने बताया कि प्रथम प्रकार के दिशा-निर्देश उन छोटे पंडाल, अस्थाई संरचना, धरना, जुलूस, सभा रैली के लिए रहेंगे जहां पर अधिकतम पांच सौ व्यक्ति तक के ठहराव हो सकते हैं. जो पांच हजार से कम वर्ग फीट तक के स्थान पर बना हो.


दूसरे प्रकार के दिशा-निर्देश उन स्थानों के लिए हैं, जहां पांच सौ लोगों से ज्यादा इकट्ठे हो सकें और पांच हजार वर्ग फीट से ज्यादा का अस्थाई निर्माण हो.


नितिन सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान इस नई पॉलिसी की टेस्टिंग हो सकेगी. शासन की तरफ से दुर्गा पूजा के बाद प्रकरण की सुनवाई के लिए निवेदन किया गया. प्रकरण की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को निर्धारित की गई है. 


छोटे पंडालों और अस्थाई संरचना के लिए शर्तें

1. नगर पालिका निगम और स्थानीय निकाय अनुमति देंगे.


2. मुख्य मार्गों में अनुमति नहीं दी जाएगी, अगर प्रदान की जाती है तो वैकल्पिक मार्ग चिन्हित किया जाएगा.


3. किसी भी पंडाल का निर्माण बिजली तारों के ठीक नीचे नहीं किया जाएगा.


4. पंडाल, अस्थाई संरचना अग्निरोधी सामग्री से बनाया जाएगा. 


5. आयोजक समिति/ आयोजक साफ़ सफाई की व्यवस्था करेंगे. 


पांच हजार वर्ग फीट से बड़े पंडालों के लिए शर्तें

1. अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, थाना प्रभारी, अग्निशामक. बिजली विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र ले कर आवेदन के साथ जमा करना पड़ेगा. 


2. अनुमति के साथ शुल्क जमा करना होगा.


3. जनरेटर बैकअप की व्यवस्था करनी होगी. 


4. किसी भी अन्य भवन से 15 फीट दूरी रखनी होगी. 


5. किसी भी पंडाल का निर्माण बिजली तारों के ठीक नीचे नहीं किया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

10 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

11 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

11 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

22 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

22 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP