सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

ओडिशा में अल्पसंख्यक बंगाली प्रवासी मजदूर को मारपीट कर भगाया

C

CG Khabar

12 जन. 2026, 02:31 AM 3 मिनट में पढ़ें 13

मारपीट
मारपीट

कोलकाता । डेस्क: ओडिशा में एक बार फिर बंगाली प्रवासी मजदूर पर हमले का गंभीर आरोप सामने आया है. आरोप है कि बंगला भाषा में बात करने और अल्पसंख्यक होने के कारण कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रवासी मजदूर की बेरहमी से पिटाई की, उससे 50 हजार रुपये लूट लिए और जबरन ‘जय श्रीराम’ का नारा लगवाया.


पीड़ित युवक की पहचान हुगली जिले के गोघाट थाना क्षेत्र के भादुर ग्राम पंचायत अंतर्गत बिरामपुर गांव निवासी राजा अली के रूप में हुई है. वह पिछले करीब पांच वर्षों से ओडिशा के कटक शहर में एक ठेकेदार के अधीन पत्थर मिस्त्री के रूप में काम कर रहा था. बीते गुरुवार रात कथित तौर पर उस पर हमला हुआ, जिसके बाद किसी तरह जान बचाकर वह कटक से भागकर अपने गांव लौट आया.

विज्ञापन


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राजा अली अत्यंत गरीब परिवार से आता है. उसके पिता पेशे से राजमिस्त्री हैं और परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई और एक बहन हैं. राजा ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. उसके घर लौटने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और परिवार आजीविका को लेकर गहरी चिंता में है.


राजा अली का आरोप है कि पिछले एक महीने से कुछ लोग खुद को भाजपा नेता बताकर उन्हें और उनके साथ रहने वाले अन्य मजदूरों को डराने-धमकाने लगे थे. उन्होंने मकान मालिक से इसकी शिकायत भी की, लेकिन वह भी कथित रूप से हमलावरों से भयभीत था. 


राजा के मुताबिक, 25 दिसंबर की रात 10-12 लोगों का एक समूह गेरुआ कपड़ों में, चेहरे ढंककर, उनके कमरे में घुस आया और मारपीट करते हुए जबरन ‘जय श्रीराम’ बोलने को मजबूर किया.


इसके बाद राजा ने काम छोड़कर घर लौटने का फैसला किया. 8 जनवरी की रात जब वह सामान बांध रहा था, तभी आरोपित फिर से कमरे में घुसे, उसकी पिटाई की और उसके पास रखे 50 हजार रुपये छीन लिए. राजा का कहना है कि मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया गया, जिसके बाद उसने उधार लेकर किसी तरह अपने गांव तक पहुंचने का इंतजाम किया.


राजा के पिता शेख मोइनुद्दीन ने कहा कि बेटे की कमाई से ही घर चलता था और अब परिवार खुद को पूरी तरह असहाय महसूस कर रहा है.


हालांकि, इन आरोपों को भाजपा ने सिरे से खारिज किया है. भाजपा के आरामबाग सांगठनिक जिला अध्यक्ष सुषांत बेड़ा ने कहा कि यह किसी व्यक्तिगत विवाद का मामला हो सकता है और भाजपा को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं.


वहीं, तृणमूल कांग्रेस के गोघाट-1 पंचायत समिति अध्यक्ष विजय राय ने आरोप लगाया कि जहां-जहां बंगाल के लोग काम के लिए जा रहे हैं, वहां भाजपा कार्यकर्ता उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की लिखित शिकायत गोघाट थाने में दर्ज कराई गई है और आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

10 घंटे पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

13 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

13 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

14 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

18 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP